April 17, 2026
Mandi

महेड के पास सीमेंट से भरा ट्रक में लगी आग से ट्रक और सीमेंट जले

पधर

नेशनल हाइवे 154 मंडी पठानकोट पर महेड के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गयी जिस कारण ट्रक पूरी तरह जल गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एचपी 11 ए 4221 बागा से बैजनाथ को अल्ट्राट्रेक सीमेंट लेकर जा रहा एक ट्रक में शॉर्ट सर्कट हो जाने से ट्रक और उसमें भरी सीमेंट की 240 बोरिया पूरी तरह जल गई ।
पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है । पुलिस के अनुसार ट्रक ड्राइवर ने बताया कि जब वह महेड के पास पहुंचा तो ट्रक में अचानक आग लग गयी ।
हालांकि इस आग की घटना से ट्रक ड्राइवर बच निकला है लेकिन ट्रक और उसमें सवार सीमेंट की 240 बोरिया पूरी तरह जल गई ।
आग लगते ही ड्राइवर ने आसपास के लोगों से मदद तो ली लेकिन लोग भी आग को बुझाने में नाकामयाब रहे है । वही आग बुझाने के लिए मंडी से फायर ब्रिगेड की गाडी बुलानी पड़ी उसके बाद आग पर काबू पाया गया ।
एएसआई अरविंद ने बताया कि इस घटना में ट्रक और सीमेंट से भरी बोरिया जल गई है । पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और घटना की छानबीन की जा रही है । जिसकी पुष्टि डीएसपी पधर संजीव सूद ने की है ।

Related posts

लोअर चौंतडा के बगलामुखी ग्राम संगठन भटेहड के सदस्यों द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया

Admin

ईमानदारी से चलाई सरकार, नहीं की झूठ फरेब की राजनीति: जयराम

Admin

मोहिंद्र पाल शर्मा को आईएमसी चेयरमेन की कमान

Admin

Leave a Comment