November 21, 2026
Baijnath

घोडपीठ पंचायत भवन में लगाया गया स्वास्थ शिविर

दिनांक 21.10.2023 वीर खड़का (पपरोला)

घोडपीठ पंचायत भवन में स्वास्थ शिविर लगाया गया।इस शिविर का आयोजन आयुष विभाग द्वारा नेशनल प्रोग्राम फ़ॉर प्रिवेंशन ऑफ़ ओस्टियो आर्थराइटिस के अंतर्गत करवाया गया।इसमें राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला के विशेषज्ञों द्वारा जोड़ों से संबंधित जांच की गई तथा औषधियां दी गई।।
इसके अतिरिक्त ब्लड शुगर टेस्टिंग ,ECG भी किया गया।इसमें 97लाभार्थियों में 48पुरुष, 32महिलाएं व 17बच्चे थे.
यह राष्ट्रीय कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा प्रायोजित है और ओस्टियो आर्थराइटिस और अन्य मस्कुलोस्केलेटल रोगों के बोझ को कम करने के लिए पूरे हिमाचल प्रदेश में शुरू किया गया है ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। डॉक्टर मानिक सोनी,डॉक्टर धीरज मेहरा,डॉक्टर कंचन वर्मा मौजूद रहे।

Related posts

Baijnath : तालाबंदी के बीच राज्यसभा सांसद ने किया व्यापार मंडल कार्यालय का उद्घाटन

Admin

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकड़ी बैजनाथ में विश्व योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

Admin

2 से 9 नवंबर तक बीड़-बिलिंग में आयोजित होगा पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप

Admin

Leave a Comment