21.7 C
Baijnath
September 10, 2026
Hamirpur

प्रारंभिक उपनिदेशक कार्यालय के परिसर में किया गया प्लास्टिक कचरे का संग्रह

हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत जिला हमीरपुर उपनिदेशक प्रारंभिक कार्यालय हमीरपुर के परिसर में प्लास्टिक कचरे का संग्रह किया गया। कार्यालय स्टाफ की ओर से लगभग 15 किलो से ज्यादा प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया गया। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग अशोक कुमार ने कहा कि यह अभियान जिला हमीरपुर के सभी स्कूलों में प्रत्येक माह की 20 तारीख को अध्यापकों की देखरेख में चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य जिला हमीरपुर को प्लास्टिक के कचरे से मुक्त करना है। इस अभियान में स्टाफ की ओर से कश्मीर सिंह, करतार चंद , राजेश गौतम , सुरजीत कुमार, अरुण कुमार, अशोक कुमार, पम्मी लता, अनीता कुमारी ,राज कुमार , सुदेश कुमारी , मीना कुमारी , अमिता कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

हिमाचल के इस गांव में नहीं मनाई जाती दिवाली, 7 पीढ़ियों पर लगा है श्राप!

Admin

राजनीतिक अस्थिरता के लिए सीएम जिम्मेदार: जयराम ठाकुर

Admin

हिमाचल के डिपुओं में मिलेगी कनाडा की मलका, सुक्खू सरकार ने रेट किया अप्रूव, ये होगा दाम

Admin

Leave a Comment