25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Mandi

टिक्कन पुलिस को झाड़ियों में मिली अनजान व्यक्ति की लाश

पधर

पुलिस चौकी टिक्कन में सुचना प्राप्त हुई कि थल्टूखोड के पास छागड नाला मे झाडियों के बीच किसी पुरुष की सडी गली लाश पडी हुई है ।
थाना प्रभारी पधर रजत राणा ने बताया कि पुलिस मौके ओर पहुंची और लाश को कब्जे में लिया ।
वही पुलिस इसकी छानबीन कर रही है कि लाश किसकी है और इसको झाड़ियों में किसने फेंका ।
रजत राणा ने बताया कि लाश का पोस्टमाटर्म करवाने हेतू मैडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया है । जंहा आज वीरवार को पोस्टमाटर्म किया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 25 से 35 साल के बीच है कद करीब 5 फिट 6 सेंटीमीटर आंका गया है ।

वही उन्होंने बताया कि लाश की पहचान की जा रही है और इसको पुलिस कस्टडी में रखा गया है । उन्होंने बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति लाश के बारे में जानता हो तो वे पधर पुलिस थाना को सूचित कर सकते हैं ।
जिसकी पुष्टि डीएसपी पधर संजीव सूद ने की है ।

Related posts

जंगली गेंदे से दर्शन लाल हुए मालामाल, फूलों से तैयार तेल के 12 से 15 हजार रुपए प्रति लीटर मिल रहे दाम

Admin

मंडी में खोले गए शराब के ठेके का स्थानीय महिलाओं ने किया हुआ विरोध, महिलाओं का आरोप ठेके खोलने से माहौल हो रहा खराब….

Admin

अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अतंर्गत तहसील पधर की पंचायत कुन्नू में ओयोजित शिविर का हुआ आयोजन

Admin

Leave a Comment