25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Kangra

बनखंडी में सड़क पर मामूली कहासुनी, हरियाणा के टूरिस्ट ने स्थानीय को मारा चाकू, टांडा रेफर…

देहरा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के हरिपुर पुलिस स्टेशन के तहत बनखंडी में एक ऑडी कार में सवार चार टूरिस्टों ने एक स्थानीय दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना बुधवार दोपहर करीब 4 बजे हुई। घायल को टांडा मैडिकल कॉलेज ले जाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि टूरिस्ट अपनी कार से धर्मशाला, मैक्लोडगंज से हरियाणा कुरुक्षेत्र की ओर जा रहे थे। जब वे बनखंडी बाजार से पहले पहुंचे तो उनकी कार सामने रुकी। दुकानदार विकास पुत्र सुरेंद्र कुमार अपनी थार को अपने घर कि ओर नौशहरा लिंक रोड़ की तरफ मोड़ रहा था तभी टूरिस्टों और उसके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक टूरिस्ट ने चाकू निकालकर दुकानदार पर हमला कर दिया। चाकू लगने से दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकी अन्य ने बेस बोल से मारना शुरू कर दिया। जिससे दुकानदार के भाई को भी चोट आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही रानीताल चौकी व हरिपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को टांडा मैडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। पुलिस ने चारों टूरिस्टों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की पुष्टि करते हुए हरिपुर पुलिस थाना के एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। चारों टूरिस्ट हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं। उनके पास से एक चाकू और एक बेस बोल बरामद किया गया है।

मुख्यमंत्री के झूमने वाले बयान से खफा हैं लोग…

यह घटना हिमाचल प्रदेश में एक गंभीर घटना है। पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा दिलानी चाहिए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान को लेकर भी लोगों में भारी रोष है, जिसमें उन्होंने कहा था कि टूरिस्ट को पुलिस तंग नहीं करेगी। अगर कोई टूरिस्ट झूमता हुआ मिला तो उसे हवालात नहीं होटल तक पुलिस पहुंचाएगी। इस बयान को लोगों ने टूरिस्टों को कानून से ऊपर रखने वाला माना है।

Related posts

हिमाचल में ज्यादा सर्द हुई रातें….शिमला से ठंडे हुए ये तीन जिले ।

Admin

ग्राउंड में सो रहे 4 प्रवासी बच्चों पर चढ़ गया ट्रक, चालक गिरफ्तार

Admin

चिडिय़ाघर या सफारी बनाने पर SC का बड़ा आदेश, हिमाचल के बनखंडी में बनना है बड़ा जू।

Admin

Leave a Comment