July 14, 2026
Shimla

प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें दिलाएगी गर्मी से राहत, 18 से बदलेगा मौसम

शिमला
हिमाचल में मौसम 18 जून से बदलना शुरू हो जाएगा और 19 से 21 जून के बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। गर्मी से जूझ रहे प्रदेश के लिए यह राहत की खबर है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 19 जून से हिमाचल में प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी और उसके बाद 21 जून तक इसका असर रहेगा। 22 जून को ड्राई मौसम का अनुमान है, जबकि इसके बाद फिर मानसून शुरू हो जाएगा। मौसम में संभावित परिवर्तन की बावजूद 17 और 18 जून को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा।

इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। पिछले 24 घंटे में भी मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सिरमौर और मंडी में गंभीर हीट वेव देखने को मिली है, जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन, कांगड़ा और कुल्लू में भी गर्मी का असर देखा गया है। यदि तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान कांगड़ा के देहरा गोपीपुर में 40 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम लाहुल -स्पीति के कुकुमसेरी में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई अंतर नहीं आया है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिम विक्षोभ तैयार हो रहा है, जिसका असर दो दिन के बाद से देखने को मिलेगा।

सुंदरनगर 17, भुंतर 12 साल बाद सबसे अधिक गर्म

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। आठ जिले लू की चपेट में हैं। रविवार को कुल्लू जिला के भुंतर का तापमान दस साल में सबसे अधिक रहा। रविवार को यहां पारा 38.6 रहा, वहीं इससे पहले 2012 में 38.8 रहा था। हालांकि 31 मई, 1988 को भुंतर में यह 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मनाली में रविवार को 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो 2022 में भी यही था। 2007 में यह 32.0 और 2009 में 31.3 था। यानी 2009 के बाद मनाली का तापमान भी उच्चतम रहा। इसी तरह सुंदरनगर में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 2007 में यह 42.1 डिग्री सेल्सियस था और 2019 में 41.6 डिग्री सेल्सियस था।

Related posts

HRTC New Volvo Buses: HRTC की सुपर लग्जरी वोल्वो बसें ! धुआं या गर्मी बढ़े, तो पानी की बौछारें सुनिश्चित करेंगी आपकी सुरक्षा!

Admin

Himachal News: हिमाचल में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति 14 मार्च से फिर शुरू, होटल-ढाबा कारोबार को राहत

Admin

हिमाचल BJP ने की नई संगठनात्मक नियुक्ति, 5 नेताओं को नए मंडल गठन का जिम्मा

Admin

Leave a Comment