19 C
Baijnath
September 28, 2026
Shimla

हिमाचल में मानसून हुआ सक्रिय, तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 से 13 जुलाई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुछ भागों में 17 जुलाई तक मानसून की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है।

उधर, गुरुवार शाम तक राज्य में 11 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप थी। मानसून सीजन के दौरान अब 17,199 लाख रुपये की संपत्ति नुकसान हो चुका है। इसमें लोक निर्माण विभाग को 10,177 लाख और जल शक्ति विभाग को 6,733 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं है।

मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 25 कम बारिश

इस मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश हुई है। शिमला, कांगड़ा व मंडी में सामान्य बारिश हुई। सिरमौर, ऊना व लाहौल-स्पीति में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं बीती रात को कसौली 38.0, पांवटा साहिब 22.0, नाहन 13.2, धर्मशाला 9.6, बीबीएमबी 6.8, सराहन 6.0, डलहौजी 4.0, धर्मशाला 3.0, पालमपुर 2.2, सैंज 2.0 और पंडोह में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Related posts

Weather Update: हिमाचल में इस दिन से करवट बदलेगा माैसम, छह दिन बारिश-बर्फबारी, इन जिलों के लिए अलर्ट

Admin

सुपारी, CCTV और पैसों का खेल! मनीषा मित्तल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भाई और बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार

Admin

हिमाचल में चार दिन का येलो अलर्ट, 28-29 जून को भारी बारिश की चेतावनी

Admin

Leave a Comment