22.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Shimla

आपदा के बीच CM सुक्खू का राहत भरा फैसला-हिमाचल में गैस कनेक्शन, राशन और सिलेंडर मुफ्त

हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम निदेशक मंडल की बैठक में मंगलवार को इस संबंध में चर्चा हुई और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के निर्देश का पालन करने के लिए कहा गया। निदेशक मंडल की बैठक मुख्यमंत्री द्वारा अधिकृत आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा की अध्यक्षता में हुई।

सीएम ने की राहत भरी घोषणा

प्रदेश में बीते दिनों मानसून के दौरान बादल फटने और अचानक बाढ़ आने से बेघर हुए परिवारों को नि:शुल्क राशन के साथ गैस कनेक्शन भी देने की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की है, जिसे लेकर निदेशक मंडल की बैठक में चर्चा हुई।

इस संबंध में संबंधित जिला उपायुक्त खाद्य आपूर्ति निगम को प्रभावित परिवारों की सूची देंगे, जिन्हें राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। बैठक में प्रदेश की 5000 सस्ते राशन की दुकानों से सामान का सैंपल लेने और बेहतर राशन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

कर्मचारियों के वित्तीय लाभ पर भी हुई चर्चा

खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा संचालित पेट्रोल पंप को आधुनिक बनाने और नए पेट्रोल पंप खोलने के लिए जगह तलाशने के लिए भी कहा गया। निदेशक मंडल की बैठक में कर्मचारियों के वित्तीय लाभ को लेकर भी चर्चा हुई। उसे जल्दी देने के लिए कहा गया।

Related posts

Teacher Transfer Policy: हिमाचल में ट्रांसफर पॉलिसी पर नहीं बनी सहमति, शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक

Admin

पहले युवक ने धोखे से युवती की भरी मांग, फिर सालों तक करता रहा यौन शोषण, बाद में शादी से किया इनकार

Admin

Himachal Weather: हिमाचल में मॉनसून का कहर: 3 सितंबर तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Admin

Leave a Comment