22.5 C
Baijnath
September 10, 2026
Shimla

हिमाचल आपदा: नोगली में मिला समेज की कल्पना का शव, त्रासदी के बाद अब तक 15 शव बरामद

समेज त्रासदी के बाद आज नोगली में एक महिला का शव बरामद हुआ है. शव की पहचान कल्पना केदारटा पत्नी जयसिंह के तौर पर हुई है, जो कि ग्रीनको हाइड्रो प्रोजेक्ट में कार्यरत थी. रेस्क्यू टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर अस्पताल भेजा जा रहा है. ये जानकारी एसडीएम निशांत तोमर ने दी. समेज में आज रेस्क्यू ऑपरेशन का नौवां दिन है. त्रासदी के बाद अब तक 15 शव बरामद किए गए हैं. जिनमें से 4 शवों की शिनाख्त कर ली गई है.

समेज में रेस्क्यू के 9वें दिन सुन्नी डैम के पास से मिले 4 शव
समेज त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के नौवें दिन शुक्रवार सुबह सुन्नी डैम के नजदीक दोघरी क्षेत्र में चार शव बरामद हुए हैं. प्रथम दृष्टया में दो शव पुरुषों के हैं और एक लड़की का शव है, जिसकी उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है. इसके साथ ही एक अन्य शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है. यह भी प्रथम दृष्टया में महिला का बताया जा रहा है. यह जानकारी डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने दी. उन्होंने बताया कि शव क्षत-विक्षत हैं. इन्हे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा जाएगा. इसके साथ ही जिला प्रशासन कुल्लू को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है.

Related posts

पहाड़ी टोपी पर मोनाल की कलगी? जेल और जुर्माना संभव! सोशल मीडिया पर भी प्रदर्शन पर रोक।

Admin

दिल्ली में CM सुक्खू और प्रतिभा : कैबिनेट विस्तार और संगठन पर होगी अहम चर्चा

Admin

छुक-छुक से मिलेगी राहत, कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर बढ़ेगी ट्रेन की स्पीड

Admin

Leave a Comment