25 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

बैजनाथ पपरोला में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक होगी लोडिंग अनलोडिंग।

जाम से निपटने के लिए ,लिए जाएंगे सख्त निर्णय।


21 अगस्त 2024 बैजनाथ

उप मंडल अधिकारी नागरिक देवी सिंह ठाकुर ने कहा कि इलाके की सभी ज्बलत समस्याओं पर मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है । उप मंडल अधिकारी मंगलवार को प्रशासन मीडिया संवाद में बात कर रहे थे । उन्होंने कहा कि जहां पर अवैध खनन हो रहा है उसे पर पूर्णतया लगाम लगाई जाएगी । कहां की बैजनाथ पपरोला में कूड़े का निष्पादन करना एक बहुत बड़ी समस्या है इस मुद्दे पर नगर पंचायत सचिव ने कहा कि 1 महीने के अंदर नया कूड़ा निष्पादन केंद्र पूरी तरह काम करना आराम कर देगा जिसे काफी हद तक समस्या का हाल हो जाएगा। बैठक में सुझाव दिया कि एक समाज सेबी संस्था का गठन किया जाए जो आम जनमानस के सहयोग से इन पशुओं का रखरखाव अच्छे ढंग से कर सके । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया रेस्ट हाउस बैजनाथ तथा इसके आसपास जो गाड़ियां खड़ी रहती है उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठकर में यह सुझाव दिया गया की जो डार्क पॉइंट है वहां पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी । सभी लोगों ने यह मुद्दा उठाया की मंदिर के इर्द-गिर्द नशाखोरों का जमावड़ा अक्सर देखने को मिलता है वहां पर सख्त कार्रवाई की जाए । डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने सभी लोगों से निवेदन किया कि जो भी अनजान व्यक्ति किसके घर में रह रहा है उसका पंजीकरण पुलिस थाना में जरूर करवाएं नगर पंचायत सचिव आदित्य चौहान ने सभी लोगों को आगाह करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने मकान या दुकानों में डऊन पाइप नहीं लगाए हैं बी 15 दिन के भीतर भीतर लगा ले नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम बैजनाथ ने कहा कि अति शीघ्र दोनों व्यापार मंडलो बैजनाथ पपरोला के साथ बैठकर लोडिंग अनलोडिंग का समय तथा स्थान निर्धारित किए जाएंगे

Related posts

बैजनाथ कॉलेज में सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन

Admin

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बैजनाथ में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Admin

जम्मू डिवीजन के परिचालन और वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

Admin

Leave a Comment