21.1 C
Baijnath
March 9, 2026
Chamba

प्रसिद्ध चौरासी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शिवभक्तों की लगी लंबी कतार

उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के अधिकारिक तौर पर आरंभ होने से दो दिन पहले ही विश्व प्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर में शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ आया। शनिवार को सुबह से लेकर रात तक परिसर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शनों के लिए शिवभक्तों की कतारें लगी रही। चौरासी में देर शाम को श्रद्धालुओं को उमड़ी भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शिव मंदिर के बाहर तिल धरने के लिए जगह नहीं बची है। लिहाजा पिछले वर्षों की तुलना में इस मर्तबा जन्माष्टमी के पावन स्नान में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का इस वर्ष रिकार्ड भी टूट सकता है। खुद उपमंडलीय प्रशासन भी इस बात को मान रहा है कि इस वर्ष जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भरमौर में श्रद्धालुओं की संख्या का रिकार्ड बनेगा। उल्लेखनीय है कि मणिमहेश यात्रा के तहत जन्माष्टमी का पवित्र स्नान 26 अगस्त को होगा और इसी दिन से यात्रा का अधिकारिक तौर पर आगाज भी हो जाएगा तथा यह 11 सिंतबर तक चलेगी।

जन्माष्टमी के मौके पर डल झील में आस्था की डुबकी लगाने की चाह में उपमंडल मुख्यालय भरमौर में रोजाना हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार रात तक भारी तादाद में श्रद्धालु सरकारी व निजी बसों के अलावा अन्य व अपने वाहनों में भरमौर पहुंचे है। शनिवार को विश्व प्रसिद्व चौरासी मंदिर परिसर में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। सुबह के समय से ही यहां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगने आरंभ हो गई थी और देर रात तक यह दौर जारी रहा। हालांकि इनमें कुछ श्रद्धालु ऐसे भी थे, जो डल झील में स्नान करने कर लौटे है, लेकिन इनमें जन्माष्टमी के स्नान के लिए भरमौर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। पिछले दो दिनों से चौरासी परिसर में पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह, डोडा व अन्य हिस्सों से श्रद्धालुओं का भरमौर पहुंचने का सिलसिला चला हुआ है। शनिवार को भी जम्मू-कश्मीर से भारी तादाद में मणिमहेश यात्री भरमौर पहुंचे है, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब से भी रोजाना हजारों की तादाद में शिवभक्त डल में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे है।

पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के श्रद्वालु चौरासी परिसर के मंदिरों व अन्य अपने ठिकानों पर डेरा जमाए हुए है और शनिवार को श्रद्धालुओं की टोलियां छडियों के साथ डल झील की ओर भी रवाना हो गई है।

उधर,कार्यवाहक एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा का कहना है कि रोजाना काफी संख्या में मणिमहेश यात्री भरमौर पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्रद्धालुओं की संख्या जन्माष्टमी के पावन स्नान के लिए भरमौर पहुंच रही है, इस स्थिति में इंकार नहीं किया जा सकता है कि इस वर्ष छोटे न्हौण में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के पुराने रिकार्ड भी टूट जाएंगे।

Related posts

चंबा में पठानकोट-भरमौर NH पर कैंटर में भड़की आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान

Admin

हिमाचल में नहीं थम रहा नशे का कारोबार, चंबा में 11.58 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Admin

भरमौर-भरमाणी मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरे, 3 श्रद्धालुओं की मौत-8 घायल

Admin

Leave a Comment