26.2 C
Baijnath
August 16, 2026
Shimla

हिमाचल में अवैध मस्जिद निर्माण पर संग्राम! शिमला में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

हिमाचल की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर बवाल मचा हुआ है। मस्जिद निर्माण के विरोध में संजौली में विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद को गिराने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए यहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

उधर शिमला के चौड़ा मैदान में देवभूमि क्षत्रिय महा संघ के अध्यक्ष रूमित ठाकुर भी मस्जिद के खिलाफ चौड़ा मैदान प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यहां पर हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा है। इस संबंध में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सभी नागरिक समान है , जो भी कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेगा, हम कड़ा एक्शन लेंगे।

संजौली बिना अनुमति व नक्शा पास किए बगैर 5 मंजिला ऊंची मस्जिद बना दी गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां बड़ी संख्या में सैकड़ों लोग नमाज पढ़ने आते हैं। 4 दिन पूर्व प्रदर्शन कर रहे लोगों ने समुदाय विशेष के लोगों द्वारा स्थानीय व्यक्तियों के घरों में तांक-झांक करने के भी आरोप लगाए थे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। बीते शनिवार शाम को समुदाय विशेष के लोगों द्वारा स्थानीय व्यक्ति के साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मारपीट के बाद से यह मामले ने तूल पकड़ा है। हिंदू संगठनों और स्थानीय लोग मस्जिद को गिराने पर अड़ गए हैं।

Related posts

कर्मचारियों के डीए और एरियर को बहाने, लेकिन मित्रों के लिए सुक्खू सरकार के खुले खजाने

Admin

शिमला में शाह गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 44 नशा तस्कर

Admin

शिमला में 4 किलोग्राम से ज्यादा चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, NDPS के तहत केस दर्ज

Admin

Leave a Comment