September 4, 2026
Baijnath

काँगड़ा से बैजनाथ पपरोला तक रेल का सफल ट्रायल ।

घाटी रेलवे में अरसे बाद रेलगाड़ी का कांगड़ा से बैजनाथ पपरोला तक रेल का सफल ट्रायल किया गया। बैजनाथ पपरोला से जोगिंदर नगर तक अगले कल ट्रायल किया जाएगा। इस मौके पर रेलवे मंडल फिरोजपुर के वरिष्ठ अभियंता सुनील राणा, एडीईएन पालमपुर रमेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों रेल मंडल फिरोजपुर के प्रबंधक संजय साहू ने ट्रैक का तकनीक की निरीक्षण किया था और जल्द रेल का ट्रायल करने को कहा था जिसका नतीजा यह हुआ कि रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रायल किया गया। बीते दो महीने से इस रेल मार्ग पर लहासे गिरने से मार्ग के क्षतिगत होने की वजह से रेल गाड़ियां बंद थी। पठानकोट से जोगिंदर नगर तक के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए यही एकमात्र यातायात का साधन है जो यहां के वाशिंदों की जीवन रेखा माना जाता है। लंबे अक्षर से मार्ग बंद होने की वजह से लोगों को महंगे दामों पर टैक्सी या फिर बसों के जरिए गंतव्य तक पहुंचाना पड़ रहा था। हालांकि चक्की पुल न बन पाने की वजह से लोगों को पठानकोट तक के रेल सफर के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। बॉक्स लगाए: राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि रेल गाड़ियों का मुद्दा उन्होंने बीते दिनों राज्यसभा में उठाया था जिसके एवज में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे के अधिकारियों को जल्द रेल की बहाली बारे आवश्यक दिशा निर्देशदिए थे। उन्होंने कहा कि अमित भारत योजना के तहत बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन मैं उच्च स्तरीय सुविधाएं यात्रियों को मुहैया करवाई जाएंगे तथा टॉय ट्रेन चलाने के बारे भी विचार चल रहा

Related posts

Baijnath News:बैजनाथ शिव मंदिर में सावन माह के चार सोमवार मेलों का आयोजन, 21 जुलाई से शुरू होंगी तैयारियां

Admin

भारी बारिश से ढहा मझैरना के कमलेश कुमार का मकान, पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने किया दौरा, मदद का आश्वासन

Admin

बैजनाथ हरिद्वार बस रूट को पुनः बस डिप्पो बैजनाथ से चलाया जाना क्षेत्र की जनता के लिए गर्व की बात- किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment