26.5 C
Baijnath
May 10, 2026
Kangra

करवाचौथ की खरीदारी करने गई 3 बच्चों की मां हुई फरार, घर में रखे एक लाख के गहने और कैश भी गायब

करवा चौथ के दिन विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के द्रमण की एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर फरार हो गई है। अब इसको लेकर पति ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव मंझग्रा, डाकघर द्रमण, तहसील शाहपुर ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी तृप्ता देवी (34) पिछले कल 11 बजे शाहपुर बाजार में करवाचौथ का सामान लेने गई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

पति शमशेर सिंह ने बताया कि जब घर आकर उसकी तलाश की तो घर में रखे करीब एक लाख के गहने और एक लाख 35 हजार कमेटी का कैश गायब था। परिवार को शक है कि वह कहीं किसी के साथ फरार हो गई है। उनकी तीन बेटियां हैं। एक दस साल, दूसरी आठ साल और तीसरी चार साल की है।

वहीं, इसको लेकर पुलिस थाना शाहपुर के एसएचओ करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि पति शमशेर सिंह की शिकायत पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की है। पुलिस की ओर से महिला की तलाश की जा रही है।

Related posts

Kangra News: फ्रिज से करंट लगने से 43 वर्षीय व्यक्ति की दुखद मृत्यु

Admin

कांगड़ा के फतेहपुर में मिला हैंड ग्रेनेड, आर्मी की टीम को मौके पर बुलाया

Admin

हिमाचल की बेटी बनी वर्ल्ड चैंपियन, देश के लिए बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

Admin

Leave a Comment