September 5, 2026
Shimla

संजौली मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने का काम शुरू, छत से टीन की शेड उखाड़ रहे मजदूर

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली में स्थित अवैध मस्जिद को लेकर काफी ज्यादा विवाद देखने को मिला। हालांकि, अब मस्जिद कमेटी ने मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने की शुरुआत कर दी है।

मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने के लिए मजदूर बुलाए गए हैं। मजदूरों ने छत से टीन शेड उखाड़ना शुरू कर दिया है। मस्जिद कमेटी का कहना है कि मस्जिद गिराने के लिए फंड्स की कमी है इसलिए काम पूरा होने में समय लग सकता है।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुआ काम

शिमला के संजौली में मस्जिद का अवैध हिस्सा तोड़ने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद कमेटी ने तीन मंजिलें तोड़ने के काम में मजदूर लगा दिए हैं।

इससे पहले हाईकोर्ट ने आज नगर निगम आयुक्त को आदेश दिए कि मामला आठ सप्ताह में निपटाएं। साथ ही स्थानीय लोगों को पार्टी बनाने का आग्रह भी स्वीकार कर लिया।

‘फंड्स की कमी की वजह से लग सकता है समय’

स्थानीय लोगों ने मामले का जल्द निपटारा और आयुक्त कोर्ट के फैसले पर अमल के आदेश जारी करने के लिए याचिका दायर की थी। नगर निगम आयुक्त के कोर्ट ने पांच अक्टूबर को मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड के आवेदन पर मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने की अनुमति दी थी।

मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ ने कहा, धन की कमी है, इसलिए मस्जिद की तीन मंजिलें तोड़ने में समय लग सकता है।

Related posts

शिमला-मनाली में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, अटल टनल में फंसीं 1000 गाड़ियां

Admin

Corona Virus JN-1 Variant: हिमाचल में कोरोना और इन्फ्लूएंजा अलर्ट। एनएचएम ने जारी की सख्त एडवाइजरी, सावधानी बरतने की अपील

Admin

Himachal : चचेरे भाई की गला घोंटकर ह.त्या, बोतल से सिर और गले पर हमला, स्टेज क्राइम का खुलासा

Admin

Leave a Comment