पपरोला , ( साभार गौरव सूद पंजाब केसरी )
शिव मंदिर ट्रस्ट की बैठक का आयोजन एसडीएम कार्यालय के सभागार में किया गया। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर ट्रस्ट के सहायक आयुक्त एसडीएम देवी सिंह ठाकुर ,मंदिर अधिकारी तहसीलदार रमन ठाकुर भी मौजूद रहे। इस मौके पर यह भी निर्णय लिया गया कि 14 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी पर शिव मंदिर बैजनाथ में 15 हजार अखरोटों की वर्षा की जाएगी।इस पर्व को भव्य रूप से मनाया जायेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिव मंदिर बैजनाथ की दोनों पार्किंग को अब आगे से मंदिर ट्रस्ट खुद संभालेगा आगे से उसकी नीलामी नहीं की जाएगी। बैठक में यह विषय भी गंभीरता से उठाया गया कि शिव मंदिर बैजनाथ ब महाकालेश्वर मंदिर महाकाल के गर्भ गृह में अक्सर जो भक्तों द्वारा चढाबा नकदी के रूप में अर्पित किया जाता है वह मंदिर में रखे गए गलों में न जा कर सीधा पुजारियों की जेब में जाता है। अतः शीघ्र ही बैजनाथ मंदिर महाकाल मंदिर में कर्मियों की तैनाती की जाएगी जो इस पर अंकुश लगा सकें। इसके साथ में मंदिर के गर्भ गृह में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जायेंगे।ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने एसडीएम देवी सिंह ठाकुर से कहा की खीर गंगा घाट में बनाई चार पोडियों पर 38 लाख खर्च हुए इस बात की गहनता से जांच पड़ताल करवाई जाए।उन्होंने यह भी कहा की लोकनिर्माण विभाग के आला अधिकारीयों से इस का पूरा आलंकन करवाया जाए। खीर गंगा घाट में जो भी कमियां हैं उन्हें दूर करने बारे भी चर्चा हुई। उन्होंने इस बात की प्रसन्नता जताई कि आज खीर गंगा घाट साफ सुथरा ही चुका है जबकि पिछली सरकार के कार्यकाल में यहां गंदगी का आलम था। उन्होंने कहा की खीर गंगा घाट जो गरीबों के लिय मिनी हरिद्वार से कम नहीं है मैं जो लोग अपने परिजनों की आस्तियां प्रवाहित करने आते हैं उनकी सुविधा हेतु मंदिर ट्रस्ट एक दुकान जिसमें पूरा समान मिल सके एक पंडित की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर थाना प्रभारी मुनीश कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी बैजनाथ आदित्य , ट्रस्ट सदस्य रमेश चड्ढा,मिलाप राणा, इन्द्र नंदा, सुरेश फुंगरी, बाल कृष्ण बंटी , मुनीश शर्मा , सचिन अवस्थी, मुकेश कुमार मौजूद रहे।
