पपरोला (साभार गौरव सूद पंजाब केसरी )
पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बीड़ बिलिंग में अब सीसीटीवी कैमरों से पर्यटकों को सुरक्षा मिलेगी। इसके साथ यातायात को सुदृढ़ करने के लिए हर चौक अब कैमरों से लैस होंगे। यह बात एस.पी. शालिनी अग्नहोत्री ने बीड़ में कही। उन्होंने कहा कि बीड़ में बीते वर्ष बीड़ में थाना खुला था व यहां विदेशों से सैलानी यहां आते हैं। उन्हाेंने कहा कि फेस वन के तहत कंट्रोल रूम बीड़ में कैमरों की लाइव फीड पुलिस के पास रहेगी। उन्होंने कहा कि साडा के तहत उपायुक्त कांगड़ा व बीड़ पंचायत ने इस अभियान में पुलिस की सहायता की है। एसपी ने कहा कि फेस टू में बीड़ में बचे पैदल व जीप योग्य रास्तो को भी सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा जाएगा। जिला के थानों में स्टॉफ की कमी को लेकर एसपी ने कहा कि ऑन प्रोमोशन पुलिस कर्मियों को व नई भर्ती के दौरान बीड़ व बैजनाथ में तैनात किए जाएंगें। उन्होंने कहा कि बीड़ थाने के दायरे को बढ़ाने को लेकर आने वाले समय में दूरदरात क्षेत्र मुल्थान के साथ जोड़ने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगाें की सुविधा को देखते हुए मुल्थान चौकी को बीड़ से क्नेक्ट किया जाएगा। एसपी ने इस दौरान डीएसपी बैजनाथ को बिगडैल वाहन चालकों , प्रैशर हॉर्न को लेकर सख्ती से निपटने के दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बीड़ में भी वाहनों व यहां चल रहे कैफै होटल संस्थानों की चैंकिंग करने के दिशा निर्देश दिए। एबुलैंस को रास्ता खुलवाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाने पर सम्मानित हुए आरक्षी राजीव कटोच :
बीते रविवार को बैजनाथ के मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था में तैनात राजीव कटोच को एक एबुलैंस को करीब 400 मीटर रास्ता खुलवाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाने को लेकर एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने पीठ थपथपाई। उन्होंने राजीव कटोच को 1 हजार रूपए का नकद ईनाम व प्रशंसा पत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी को उक्त आरक्षी को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान डीएसपी अनिल शर्मा ने भी राजीव कटोच की बेहतरीन सेवा के लिए हौसलाफजाई की।
