25 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

हिमाचल में बर्फबारी से गिरा तापमान, इन जगहों पर माइनस में पहुंचा पारा

शिमला। प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में शनिवार को हुए हिमपात के बाद रविवार को चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। हिमपात के बाद प्रदेश में ठंड और बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से अधिक की अधिकतर स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान ताबो में -8.2 डिग्री सेल्सियस, कुकुमसेरी में -5.3, केलंग में -4.5, समधो में -1.8 और कल्पा में -0.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

इन जगहों पर घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक वर्षा- हिमपात की कोई संभावना नहीं जताई है। ऐसे में शुष्क ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। सोमवार को प्रदेश में कुछ एक स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है जबकि मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग ने 26, 27 व 28 नवंबर को मंडी, बिलासपुर और ऊना में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। ऐसे में यातायात सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

सुबह और शाम में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में सुबह और शाम ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। न्यनूतम तापमान में रविवार को शिमला, भरमौर, कुफरी, नारकंडा व रिकांगपिओ में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आई है।

प्रदेश में तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में)

स्थान न्यूनतम अधिकतम

शिमला 8.5 16.0
सुंदरनगर 6.8 25.5
भुंतर 4.5 24.4
कल्पा -0.2 13.1
धर्मशाला 10.5 23.0
ऊना 6.8 27.4
नाहन 11.7 22.0
केलंग -4.5 9.2

Related posts

‘जनता त्रस्त है, सरकार मस्त है’, राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर बोला हमला; कहा- 2 साल बीजेपी को गाली देकर बिताए

Admin

हिमाचल में अब यूनिवर्सिटी और कॉलेज में प्रवेश के समय देना होगा नशा न करने का शपथ पत्र, राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों को जारी किए निर्देश

Admin

संजौली मस्जिद विवाद में सुनवाई आज, मुस्लिम पक्ष की याचिका व लोकल रेजिडेंट्स के आवेदन पर फैसला लेगी जिला अदालत

Admin

Leave a Comment