25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Sirmour

सिरमौर में 17 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, मां पर टूटा दुखों का पहाड़

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय नाहन के शमशेरपुर में एक 17 साल के युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। युवक अपने माता-पिता का बहुत लाडला था।

बताया जा रहा है कि युवक ITI का छात्र था। नौजवान युवक की मौत के बाद से पूरे परिवार व इलाके में मातम पसरा हुआ है। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर युवक की मां ने उसे आवाज लगाई। मगर उसने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में मां युवक के कमरे में गई तो उसने देखा उसका बेटा छत पर पंखे वाली जगह पर रस्सी के साथ फंदे पर लटका हुआ है। ये देखकर मां के होश उड़ गए।

बेटे को फंदे से लटका देख मां जोर से चिलाई। मां के चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर अड़ोस पड़ोस के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी नाहन पुलिस को दी गई।

वहीं, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान सोहेब के रूप में हुई है- जो कि शमशेरपुर का रहने वाला था। सोहेब अपनी मां का इकलौता का सहारा था।

मामले की पुष्टि करते हुए SP सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने भी मौत को लेकर किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है- ताकि सोहेब की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

Related posts

हिंदूवादी लोगों को फंसाने की साजिश’—माजरा केस पर गरजे जयराम ठाकुर, अधिकारियों को दी चेतावनी

Admin

हरियाणा में मिला लापता हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी, CID और हिमाचल पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला

Admin

Liquor Scam: ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 2040 बोतलें बरामद

Admin

Leave a Comment