22.4 C
Baijnath
May 4, 2026
Shimla

दिल्ली में CM सुक्खू और प्रतिभा : कैबिनेट विस्तार और संगठन पर होगी अहम चर्चा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह आज दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल होंगे। इस बैठक में कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री भी दिल्ली में हैं, जहां उनकी केंद्रीय मंत्रियों के साथ मीटिंग हो सकती हैl

उधर, CWC मीटिंग के बाद CM सुक्खू कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे और उन्हें हिमाचल सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित जश्न कार्यक्रम में आने का निमंत्रण देंगे। इसके साथ ही, कैबिनेट विस्तार और फेरबदल को लेकर भी चर्चा की जा सकती है क्योंकि प्रदेश में मंत्री का एक पद अभी खाली है।

बताया जा रहा है कि CM सुक्खू और प्रतिभा सिंह कांग्रेस संगठन को लेकर भी हाईकमान से चर्चा कर सकते हैं, क्योंकि मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल में कांग्रेस की राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। नई कार्यकारिणी बनाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें संसदीय क्षेत्र स्तर पर चार पर्यवेक्षक और सभी 12 जिलों में ऑब्जर्वर लगाए गए हैं।

वहीं, दो राष्ट्रीय सचिवों को हिमाचल भेजा गया था जिन्होंने प्रदेश कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल और अन्य फ्रंटल संगठनों के नेताओं से तीन दिनों तक फीडबैक लिया। अब सुक्खू गुट और होलीलॉज खेमा अपने-अपने समर्थकों की ताजपोशी के लिए लॉबिंग कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, शिमला संसदीय क्षेत्र से दो मंत्रियों को ड्रॉप किए जाने की संभावना है और उनकी जगह शिमला संसदीय क्षेत्र से एक नए मंत्री की ताजपोशी हो सकती है। इस पर सीएम सुक्खू आज मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से बात कर सकते हैं। इसके अलावा, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी से भी इस मुद्दे पर चर्चा की जा चुकी है। हालांकि मंत्रियों को ड्रॉप करने का निर्णय सीएम सुक्खू के लिए आसान नहीं होगा।

Related posts

आखिर महिला ने क्यों रची अपने ऊपर चाकू से हमले की झूठी कहानी, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

Admin

हिमाचल के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, एक सप्ताह तक खराब रहेगा मौसम

Admin

Himachal Pradesh: हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मोबाइल चार्जर पर 13.75% वैट, सेलफोन का हिस्सा नहीं माना

Admin

Leave a Comment