- बैजनाथ 29 नवम्बर
- विधायक किशोरी लाल ने कुंसल में 11 लाख रुपए की लागत से बने पंचायत सामुदायिक केन्द्र भवन और ग्राम पंचायत कुदैल के सुनेहड़ में 7 लाख की लागत से नवनिर्मित महिला मंडल भवन का लोकार्पण कर स्थानीय जनता की समर्पित किया।
विधायक किशोरी लाल ने लोगों से कहा कि प्रदेश सरकार, किसानों-बागवानों एवं दुग्ध उत्पादकों की आर्थिकी सुधारने के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही है और अनेक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेशवासियों को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास निरन्तर प्रक्रिया है और विकास की कोई सीमा नहीं होती। बैजनाथ हलके में समान विकास को सुनिश्चित बनाकर, लोगों मांग तथा जरूरत के अनुसार मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने पर बल दिया गया।
उन्होंने कहा कि गांवों में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विस क्षेत्र में पंचायतों में विकास कार्यों के लिए किसी भी स्तर पर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। हर घर नल और बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सके ।विधायक किशोरी लाल ने महिला मण्डल को जमीन दान करने पर सुनेहड सुशीला देवी को शाल पहनाकर सम्मानित किया । और कुशल में पंचायत घर के रास्ते लिए भूमि दान करने वाले विजय राणा को टोपी पहनाकर सम्मानित किया । उन्होंने ग्राम पंचायत कुंसल मे लाइब्रेरी के शेष बचे कार्य के लिए 4 लाख रुपए देने की घोषणा की । उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला कुंसल के पास स्पीड़ ब्रेकर लगबाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम पंचायत कुंसल में मल्हन खड्ड पर बने पुलो में रेलिंग लगवाने और महिला मण्डल टमरू के शेष बचे कार्य के लिए संबंधित विभाग को प्राक्कलन तैयार करने को कहा।
विधायक ने जनता के दरबार के तहत सुनी समस्याए
विधायक किशोरी लाल ने विधायक जनता के दरबार कार्यक्रम के तहत जनसमस्याओं को भी सुना और अधिकतर समस्याओं को मौके पर निपटारा कर दिया।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरितहै समाधान के लिए पंचायत स्तर पर स्वयं लोगों की समस्याओं का निवारण सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े।
इसके अतिरिक्त दोनों पंचायतों के लोगों की मागों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के आश्वाशन किया।
इस अवसर पर बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल , सीडीपीओ बैजनाथ रणजीत डोगरा, प्रधान कुदैल अनूप राणा , प्रधान कुशल सपना देवी , कैप्टन जगदीश राणा , मदन बक्शी, पंकज कुमार , राजेंद्र बक्शी, केहर बक्शी, रणजीत राणा , कुलदीप राणा, राजेश राणा, चमन भगालियां, अजय गौड़ , विमला देवी रोहित राणा , बमधीर राणा , बलदेव राणा, रविंद्र रागड़ा, सोचो देवी ,ओमी देवी , सुरेंद्र कुमार, पंचायत इंस्पेक्टर पवन ठाकुर , एसडीओ लोक निर्माण विभाग राहुल ठाकुर , कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग राजेश शर्मा ,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कुसलमें लाइब्रेरी देने की घोषणा की।
