26.2 C
Baijnath
August 16, 2026
Shimla

शिमला में 39 साल के सरकारी कर्मचारी की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव

Shimla News

शिमला:हिमाचल प्रदेश के शिमला में 39 साल के सरकारी कर्मचारी का संदिग्ध हालात में शव मिला है. वह अपने घर के कमरे में मृत पाए गए. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्ट्म के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रहने वाले रोहित शिमला में सरकारी विभाग में तैनात थे. वह छोटा शिमला के स्ट्रॉबेरी हिल्स में रहते थे. शुक्रवार सुबह उनकी लाश घर में मिली. मृतक की पहचान रोहित इंदौरा पुत्र रोहताश इंदौरा के रूप में हुई है. वह दिल्ली के द्वारका के रोजवुड अपार्टमेंट के रहने वाले थे.

छोटा शिमला पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित सेंट्रल गुड्स एड टैक्स डिपार्टमेंट में तैनात थे. फिलहाल, मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है. फॉरेंसिक लैब जुंगा की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है. उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेजा है. पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक की रिपोर्ट आने के बाद मृतक की मौत का कारण मालूम हो पाएगा. फिलहाल, पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है.छोटा शिमला पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित सेंट्रल गुड्स एड टैक्स डिपार्टमेंट में तैनात थे.

फिलहाल, मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है. फॉरेंसिक लैब जुंगा की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है. उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेजा है. पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक की रिपोर्ट आने के बाद मृतक की मौत का कारण मालूम हो पाएगा. फिलहाल, पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है.

Related posts

महिला मनरेगा कामगारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे तीन लाख, अधिसूचना जारी

Admin

संजौली मस्जिद विवाद में कूदे असदुद्दीन ओवैसी, पूछा- “हिमाचल में भाजपा की सरकार है या कांग्रेस की”

Admin

पूरा परिवार करता था चिट्टे की तस्करी, शिमला का सबसे बड़ा सप्लायर गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment