June 27, 2026
Baijnath

चौवीन चौक के 6 कारोबारियों को दुकानें खाली करने के आदेश जारी।

स्वास्थ्य विभाग की इस जमीन पर बनी इन दुकानों को खाली करवाने की मुहिम सता परिवर्तन के बाद हुई है शुरू।

Chobin Chowk Baijnath
बैजनाथ , साभार राज कुमार सूद (अमर उजाला )
उप मंडलीय राजकीय चिकित्सालय के साथ और कस्बे के सबसे अहम चोबीन चौक के समीप के 6 व्यापारिक प्रतिष्ठानों के किरायेदारों को बेदखली के आदेश जारी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस प्राइम लैंड की इन दुकानों के किरायेदारों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने एस डी एम देवी चंद ठाकुर के न्यायलय में मुकदमा दायर किया था। गत 30 अक्टूवर को न्यायालय ने इन दुकानों की बेदखली के आदेश जारी किए हैं। हॉस्पिटल को जाने वाले रास्ते के एक किनारे की यह जमीन पूर्व में बैजनाथ पंचायत के नाम पर थी और बाद में नगर पंचायत और उसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दी गई थी।इस जमीन पर किसी समय पंचायत के तहत किराए के रूप में दुकानें दी गई थी । बाद में करीब 17 वर्ष पूर्व इस जमीन पर बने एक मकान और बड़े भवन तथा एक दुकान को खाली करवा कर डिस्मेंटल कर दिया गया था। दो वर्ष पूर्व कांग्रेस सरकार के आने के बाद एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और इन दुकानों को लेकर मुकदमा चलाया गया। सूत्रों की माने तो इस भूमि पर बिजनेस कॉम्प्लेक्स, पार्किंग और सराय बनाए जाने को लेकर विचार किया जा रहा है लेकिन वर्षों पुराने किरायेदारों के कारण यह संभव नहीं हो सका है। अब भविष्य में इन दुकानदारों के आगे अपील के रूप में न्यायालय की शरण में जाने पर मामला के एक बार फिर से आगे खिसकने की उम्मीद है। एस डी एम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि 6 लोगों को बेदखली के आदेश जारी किए गए हैं। अस्पताल के एस एम ओ डॉ अरुण ने बताया कि उन्हें अब तक इन आदेशों की जानकारी नहीं है।

Related posts

हिमाचल प्रदेश का रास्ता भूले बादल और बारिश? बीते 54 साल में सातवीं बार हुई सबसे कम बरसात

Admin

जिला परिषद सदस्य अनिल कटोच ने की सेहल पंचायत में सोलर लाइट्स की पहल , 20 सोलर लाइट्स स्वीकृत

Admin

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट कहकर सीवरेज प्लांट बनाने के मामले में धानग पंचायत तथा गदियाणा पंचायत के लोग भड़के।

Admin

Leave a Comment