19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

Himachal Snowfall-हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, शिमला, ठियोग सहित ऊपरी क्षेत्रों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मौसम ने करवट ली है. रविवार दोपहर बाद आसमान में बादल उमड़े और शिमला, ठियोग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया. ठियोग मत्याना में अभी भी बर्फबारी हो रही है. वहीं, शिमला शहर में भी हल्की बर्फबारी देखने को मिली. जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. ठंड से लोगों का हाल बेहाल है.

वहीं, लाहौल स्पीति और किन्नौर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग ने पहले ही आज प्रदेश में बर्फबारी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 8 से 10 दिसंबर तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है.

वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी से राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है. शीतलहर की वजह से अच्छी खासी ठंड देखने को मिल रही है. अधिकतम पारा भी कम रहा है. सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति के ताबो में -13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि सबसे अधिक तापमान ऊना में 25 डिग्री दर्ज किया गया. मैदानी जिलों में 10 और 11 दिसंबर को सुबह और शाम के समय कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी हुआ है.

मौसम विभाग के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, “प्रदेश में आज बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था, जिसके चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है. अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश होने की आशंका है. जबकि ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 10 और 11 दिसंबर को भाखड़ा बांध (बिलासपुर) और बल्ह घाटी (मंडी) के जलाशय क्षेत्र के कई हिस्सों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहने की संभावना है

Related posts

कोलकाता डॉक्टर रेप मामला: IGMC शिमला में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Admin

शिमला में BJYM का अनोखा प्रदर्शन, समोसा मार्च निकाल कर CM सुक्खू को कोसा

Admin

हिमाचल में 800 स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी में सुक्खू सरकार, पहले चरण के दायरे में आएंगे ये विद्यालय

Admin

Leave a Comment