16.8 C
Baijnath
October 13, 2026
Baijnath

बैजनाथ मंडल में अभी तक भाजपा को नहीं मिला सरदार।

11 जनवरी 2025 साभार , जितेंद्र कौशल (अनंत ज्ञान ) बैजनाथ ।

जहां सारे प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव आम सहमति से लगभग पूरे हो चुके हैं परंतु बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है । अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की नई पार्टी नीति के अनुसार इस बार पूरे प्रदेश की तर्ज पर यहां भी दो मंडलाध्यक्ष बनाए जाने वाले हैं । एक अध्यक्ष ऊपरी के क्षेत्र से तथा एक अध्यक्ष बैजनाथ से निचले क्षेत्र से बनाए जाने का प्रावधान है । परंतु अभी तक संगठनात्मक तरीके से पालमपुर जिले से संबंध रखने वाला बैजनाथ ही एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां से अभी एक अध्यक्ष भी नहीं बनाया जा सका है यहां तक की भाजपा के संगठनात्मक तरीके से पालमपुर जिले का भी अध्यक्ष बनाया जा चुका है । ऐसे में लोगों के जेहन यह सवाल उठना लाजिमी है कि ऐसा क्या पेच फंस गया है की बैजनाथ में अभी तक भाजपा को अपना अध्यक्ष नहीं मिल पा रहा है । अध्यक्ष बनने के मामले को पेचीदा होते देख ऊना जिले के गगरेट विधानसभा से संबंध रखने वाले पूर्व विधायक राजेश ठाकुर पालमपुर जिले के प्रभारी एवं प्रदेश सचिव सुमित शर्मा पालमपुर जिले की नव नियुक्त अध्यक्ष रागिनी कार्यकर्ताओं की रग टटोलते बैजनाथ पहुंचे थे । यहां पर अधिकतर कार्यकर्ताओं ने तो पार्टी लाइन में खड़े होकर किसी भी समर्पित कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाने की बात कही । वहीं पर ऊपरी क्षेत्र से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता सुरेंद्र कपूर तेज तर्रार नेता चमन कपूर तथा पार्टी महासचिव अजय जमवाल जिला प्रवक्ता संजय सोनी के नाम प्रमुखता से आगे आए । यह भी माना जा रहा है कि जातीय समीकरण को भुनाने के लिए ऊपरी का क्षेत्र से गद्दी समुदाय का अध्यक्ष तथा निचले राजपूत बाहुबल क्षेत्र से किसी राजपूत को बिरादरी के व्यक्ति को ही अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है । जहां तक निचले क्षेत्र का सवाल है वहां पर चौबिन से जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र कुमार बबलू वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष डॉ अनिल मिन्हास सीमा चौधरी तथा मौजूदा समय में युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनूप राणा के नाम प्रमुखता से उठाएंगे । पार्टी पर्यवेक्षक बनकर आए इन नेताओं ने अलग-अलग लोगों से अध्यक्ष पद के लिए उनकी पसंद गोपनीय तौर पर जानी तथा अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक लोगों से भी बात की । जहां तक बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का सवाल है स्थानीय तौर पर यहां पर पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी ही अभी तक सर्वोपरि नेता है परंतु मौजूदा तौर पर जो पार्टी के हालात उन्हें देखकर तो यह भी लग रहा है कि पार्टी के महासचिव कांगड़ा चंबा के प्रभारी तथा बैजनाथ विधानसभा से ही संबंध रखने वाले त्रिलोक कपूर की सहमति के बिना यहां पर मंडल अध्यक्ष का चुनाव होना नामुमकिन ही लग रहा है क्योंकि इस समय पार्टी में त्रिलोक कपूर का कद इतना ऊपर हो चुका है कि उनके साथ टकराने में हर कोई परहेज ही कर रहा है ऐसे में यह लग रहा है कि अध्यक्ष पद को लेकर जहां मुल्क राज प्रेमी की सहमति तो ली जाएगी परंतु अंत में अध्यक्ष उसे ही बनाया जाएगा जिसे भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा । फिर भी अगर किसी कारण बस सहमति नहीं बन पाती है तो प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अपने अगले मंडलाध्यक्ष मिल पाएंगे ।

Related posts

लोगों की सहायता के लिये सरकार संवेदनशील : किशोरी लाल

Admin

Baijnath : भारती विद्यापीठ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

Admin

Bada Bhangal News:बड़ा भंगाल में गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति का सफल रेस्क्यू, प्रशासन के समन्वय से समय पर मिली चिकित्सा सहायता

Admin

Leave a Comment