23.2 C
Baijnath
May 12, 2026
Baijnath

Baijnath : भारती विद्यापीठ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

बैजनाथ ( वीर खड़का ) 25 दिसंबर 2025

भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सीनियर विंग द्वारा बुधवार को स्कूल कैंपस में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में सेकेंडरी विंग के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणपति वंदना से हुई, जिसने पूरे सभागार को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। इसके बाद बच्चों ने हिंदी, पहाड़ी, नाटी, पंजाबी भांगड़ा, गरबा तथा जिम्नास्टिक की शानदार प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने नृत्य और नाटक के माध्यम से पुराने एवं नए समय की जीवन शैली के अंतर को बेहद खूबसूरती से चित्रित किया। बच्चों की मासूम अदाएं, आत्मविश्वास और जोश ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। अभिभावकों और अतिथियों ने प्रस्तुतियों की खूब तारीफ की।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं स्कूल निदेशक नवनीत डोगरा ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपनी संस्कृति को संजोए रखते हुए आधुनिक युग के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को स्कूल की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और गर्व के साथ बताया कि 2024-25 सत्र में स्कूल के दसवीं एवं जमा दो कक्षा के 19 विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

निदेशक ने आगे कहा कि स्कूल के पूर्व छात्र आज देश-विदेश में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने वर्तमान छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का संदेश दिया ताकि वे निकट भविष्य में ऊंचे मुकाम हासिल कर सकें।

पुरस्कार वितरण के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट प्राप्त करने वाले छात्रों को आर.के. डोगरा मेमोरियल स्कॉलरशिप के तहत कुल 2 लाख 30 हजार रुपये की नकद राशि वितरित की गई। जमा दो एवं दसवीं कक्षा की प्रथम मेरिट प्राप्त करने वाले मेधावियों को 20-20 हजार रुपये तथा अन्य मेरिट धारकों को 10-10 हजार रुपये प्रदान किए गए। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं के शैक्षणिक मेधावियों एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया।

कुल मिलाकर यह समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्कूल की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन रहा, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने भरपूर सराहना के साथ यादगार बना दिया।

Related posts

Baijnath: करनार्थु गांव में गोशाला और रसोईघर राख, गैस सिलेंडर फटने से बरपा कहर

Admin

जनकल्याण और लोकसेवा की भावना से कार्य कर रही सरकार : किशोरी लाल

Admin

Baijnath News: धरेड़ में सिलेंडर विस्फोट। विधायक किशोरी लाल ने किया दौरा, पीड़ित परिवार को दी तत्काल राहत

Admin

Leave a Comment