September 4, 2026
Baijnath

Baijnath News: बैजनाथ कांग्रेस नेता रविन्दर बिट्टू ने प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार से की मुलाकात

बैजनाथ , 24 दिसंबर 2025( वीर खड़का )

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार से बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता रविन्दर बिट्टू ने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन, शिमला में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी संगठन की आगामी रूपरेखा, संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की भावी गतिविधियों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

भेंट के दौरान रविन्दर बिट्टू ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक किशोरी लाल द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों, संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा कांग्रेस पार्टी द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे जनहितकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के समक्ष रखी।

इसके अलावा, रविन्दर बिट्टू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 29 दिसंबर को आयोजित किए जा रहे विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ता उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाएंगे।

यह मुलाकात पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के संकल्प को दर्शाती है।

Related posts

शिव मंदिर बैजनाथ के प्रांगण में गुम हुई सात लाख की सोने की चेन महिला ने उसके मालिक को लौटाए

Admin

धानग फॉरेस्ट रेस्ट हाउस, बैजनाथ में वन अग्नि रोकथाम और शमन पर प्रशिक्षण आयोजित

Admin

Baijnath News: बैजनाथ डिग्री कॉलेज में राजनीति शास्त्र व समाजशास्त्र के एमए कोर्स शुरू, विधायक किशोरी लाल का वायदा पूरा

Admin

Leave a Comment