25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

Baijnath News:बैजनाथ के बजाय बीड़ थाना संभालेगा मुल्थान क्षेत्र, प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना।

बैजनाथ 24 दिसंबर 2025: हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए पुलिस चौकी मुल्थान के क्षेत्राधिकार को स्थानांतरित करने की अधिसूचना जारी की है। इस बदलाव से अब मुल्थान क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतें और गांव पुलिस थाना बैजनाथ के बजाय पुलिस थाना बीड़ के अंतर्गत आएंगे।

अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 11 की उपधारा (1) तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 2 की उपधारा (1) के खंड (प) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश के परामर्श से यह आदेश जारी किया है। इसके तहत पुलिस चौकी मुल्थान को पुलिस थाना बैजनाथ के स्थानीय क्षेत्र से हटाकर पुलिस थाना बीड़ के स्थानीय क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है।

इस बदलाव से प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्वाड, उंगाहर, मुजलिंग, बहधार, घेरना, जुधार, लुवाई, तरमेहर, नपोहता, पोलिंग डेहनासर, पोलिंग, रोप, अंदरली मलांह, खड़ी मलाह, मुल्थान, शडौता, बखलीग, उलबार, बनबाड़, क्योट, संगरेहड़, धरमाण, सरमाण, भराड़ा, सरला, कोठी कोहड़, चेलरा दी मलाह, गगलू दी मलाह, कोहड़ खास, कोहड़ उपरली, रूलिंग, बड़ाग्रा, नलोहता, चकवन पलाचक, पनयारटू, तरनेई, कगयोड़, कडधार, सपौता, राजगुंधा, कुक्कड़गुंधा, चकवन वकरकयाड तथा बड़ा भंगाल सहित कई अन्य ग्राम पंचायतें और गांव शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों को अब पुलिस थाना बीड़ के तहत माना जाएगा।

प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) केके पंत ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह बदलाव पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से किया गया है। स्थानीय निवासियों को अब पुलिस संबंधी सेवाओं के लिए थाना बीड़ से संपर्क करना होगा।

Related posts

Baijnath Paprola News: पपरोला की काव्या शर्मा का टीम इंडिया में चयन, वर्ल्ड स्कूल गेम्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Admin

मण्डी ट्रैफिक पुलिस पर खूब बरसे :- एन. के. पंड़ित

Admin

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बैजनाथ में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Admin

Leave a Comment