August 2, 2026
Mandi

पहले से ही शादीशुदा और एक बेटे का पिता था आरोपी, लेकिन निशा इन सब बातों से थी अंजान।

पंजाब के पटियाला में भाखड़ा नहर से मिली 22 वर्षीय युवती की लाश की पहचान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की रहने वाली निशा के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने युवती के प्रेमी, जो कि 33 वर्षीय पुलिसकर्मी है, को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की मसौली पंचायत के सेरू गांव की रहने वाली निशा चंडीगढ़ में पिछले तीन वर्षों से एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग कर रही थी। कुछ दिनों पहले वह अपने घर आई थी और सोमवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। लेकिन, इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। मंगलवार को उसकी नग्न अवस्था में डेडबॉडी नंगल नहर से बरामद की गई।

स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और बुधवार को परिजनों को सूचित किया। पहचान के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि नंगल पुलिस ने जोगिंद्रनगर थाना को इस मामले की सूचना दी थी। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

आरोपी युवराज पंजाब पुलिस में तैनात है और उसका परिवार फतेहगढ़ साहिब में रहता है। आरोपी पहले से ही शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है, लेकिन निशा इन सब बातों से अंजान थी। आरोपी झूठ बोलकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पांच महीने पहले ही दोनों की मुलाकात हुई थी। निशा की बहन रितु ने बताया कि घटना वाले दिन युवराज ने निशा को मिलने बुलाया, जिसके बाद वह उसे गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह ले गया। जहां उसने निशा का मर्डर कर नहर में फेंक दिया। पिता हंसराज ने कहा कि साजिश के तहत उनकी बेटी को मारा गया है।

Related posts

टिक्कन पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति से पकड़ी चरस और अफीम की बड़ी खेप

Admin

सनसोई स्कूल में सरदार वलभ भाई पटेल की 149 वीं जयंती मनाई

Admin

देव पशाकोट  टैक्सी ऑपरेटर्स  यूनियन टिक्कन के कार्यालय का  हुआ उद्घाटन 

Admin

Leave a Comment