January 22, 2026
Mandi

मांगे नही मानी तो 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे जिला परिषद कैडर कर्मचारी

पधर

पंचायती राज विभाग में विलय किए जाने की मांग को लेकर लामबंद हुए जिला परिषद कैडर कर्मचारियों ने तीस सितंबर से अनिश्चितकालीन कलम छोड़ो हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। विकास खंड कार्यालय द्रंग स्थित पधर में कार्यरत कर्मचारियों ने बीडीओ द्रंग के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंप कर 29 सितंबर तक मांगो को मानने का अल्टीमेटम सरकार को दिया है ।

जिसमें जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि प्रदेश सरकार ने उनकी मांग को शीघ्र पूरा नहीं किया तो 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन कर्मचारी हड़ताल शुरू की जाएगी। जिसकी जिमेबारी सरकार की होगी । जिला परिषद कैडर कर्मचारी महासंघ द्रंग ब्लाक के अध्यक्ष रमेश चंद और महासचिव किशोरी लाल ने कहा कि पंचायती राज विभाग में
जिला परिषद कैडर कर्मचारियों का विलय किया जाए ।

जिला परिषद कैडर के कर्मचारी और अधिकारियों को ग्रामीण विकास अथवा पंचायती राज विभाग में विलय न होने से आर्थिक तौर पर भी खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है ।
इससे प्रत्येक कर्मचारी को आर्थिक रूप से नुकसान प्रतिमाह उठाना पड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर जिला परिषद कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने सरकार व विभाग को ज्ञापन दिया है। 29 सितंबर तक हमारी मांगों पर उचित कार्रवाई अमल में नही लाई गई तो सभी जिला परिषद कर्मचारी और अधिकारी 30 सितंबर से कलम छोड़ो हड़ताल पर चले जाएंगे। ऐसे में पंचायतों में कामकाज प्रभावित होने पर प्रदेश सरकार पूरी तरह जिम्मेवार होगी।
पूर्व की जय राम सरकार के समय भी जिला परिषद कैडर कर्मचारियों ने कलम छोड़ो हड़ताल की थी लेकिन सरकार के आश्वासन के बाद कर्मचारी अपने काम में वापिस आ गया थे ।

Related posts

Himachal : हिमाचल में पर्यटकों की अश्लील हरकतें, पुलिस ने काटा चालान

Admin

Mandi News: हादसे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां, गांव में पसरा मातम

Admin

मंडी: बग्गी-सुंदरनगर सड़क पर हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौ.त

Admin

Leave a Comment