July 14, 2026
Baijnath

आयुष मंत्री ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बैजनाथ, 23 जनवरी: 25 जनवरी को बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय, पूर्ण राज्यत्व दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयुष युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा, हेमराज बैरवा और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
आयुष मंत्री और उपायुक्त कांगड़ा ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर की गई सभी तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस दौरान इंदिरा गांधी स्टेडियम की गयी तैयारियों का गहनता से अवलोकन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की तैयारियों में कोई कमी न रहे और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।
आयुष मंत्री ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व दिवस, हिमाचल प्रदेश के नागरिकों के लिए सम्मान और गौरव का समारोह है। प्रदेशवासियों के लिए गौरवान्वित होने और उत्साह का उत्सव है। उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्यत्व दिवस का आयोजन भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उपायुक्त कांगड़ा ने अधिकारियों को तैयारियों से संबंधित दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इस अवसर पर एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री, एसडीएम डीसी ठाकुर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

किशोरी ने छोटा भंगाल में भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

Admin

जिलाधीश डॉक्टर निपुण जिंदल ने आज बीर बिलिंग क्षेत्र का किया दौरा।

Admin

एसडीएम ने ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण

Admin

Leave a Comment