July 21, 2026
Shimla

हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, जानें कब-कब होगी बारिश बर्फबारी?

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग शिमला के मुताबिक प्रदेश में 29 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. जिसके चलते प्रदेश में 29 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. प्रदेश में लंबे समय से किसानों-बागवानों को बारिश और बर्फबारी का इंतजार था, क्योंकि बारिश के अभाव में जहां फसलें सूख रही हैं. वहीं, पर्याप्त बर्फबारी न होने के चलते फलों की पैदावार भी खासी प्रभावित हुई है. वहीं, इस महीने भी उम्मीद के मुताबिक बारिश-बर्फबारी नहीं हुई है. जिसका सीधा असर कृषि और बागवानी पर पड़ा है.

इस दिन यहां होगी बारिश-बर्फबारी

मौसम विभाग शिमला के मुताबिक 29 से 30 जनवरी तक प्रदेश के ऊंचाई वाले और मध्य पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. वहीं, 31 जनवरी और 1 फरवरी को ऊंचाई और मध्य पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी, जबकि निचले व मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बताई गई है. इसके अलावा 2 और 3 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. आज से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने जा रहा है.

हिमाचल का न्यूनतम तापमान

बात करें प्रदेश के न्यूनतम तापमान की तो दो शहरों का तापमान माइनस में रहा. ताबो का न्यूनतम तापमान -2.2 डिग्री सेल्सियस और कुकुमसेरी का -1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा शिमला का 4.6, सुंदरनगर का 3.6, भुंतर का 4.0, कल्पा का 1.5, धर्मशाला का 5.2, ऊना का 2.2, नाहन का 8.1, केलांग का 0.9, पालमपुर का 4.0, मनाली का 5.2, कांगड़ा का 7.0, मंडी का 4.9, बिलासपुर का 3.6, हमीरपुर का 4.0, चंबा का 5.8, डलहौजी का 6.3, जुब्बरहट्टी का 4.9, कुफरी का 5.9, भरमौर का 5.1, रिकांगपिओ का 4.3, सेओबाग का 1.8, धौलाकुआं का 7.1, बर्थिन का 2.8, कसौली का 6.4, पांवटा साहिब का 8.0, सराहन का 7.4, देहरा गोपीपुर का 9.0 और बजौरा का 3.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

Related posts

Cricketer Marriage : इस स्टार भारतीय क्रिकेटर ने अपनी हिमाचली गर्लफ्रेंड से की शादी, नौ साल तक किया एक दूसरे को डेट

Admin

फर्जी आईडी से अश्लील फोटो वायरल, पीडि़ता ने एक व्यक्ति पर लगाए आरोप, केस दर्ज

Admin

सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने पर कार्यक्रम; क्या प्रतिभा सिंह को नहीं मिला निमंत्रण?

Admin

Leave a Comment