July 20, 2026
Baijnath

1 फ़रवरी को बीड में विशेषज्ञ करेंगे नि शुल्क स्वास्थ्य जाँच।

बैजनाथ पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष और लंबे समय तक बीड़ पंचायत के प्रधान रह चुके स्वर्गीय श्री प्यारेलाल शर्मा जी की याद में पहली फरवरी शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीड़ में रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जा रहा है। पहली फरवरी को स्वर्गीय श्री प्यारेलाल जी का जन्म स्मृति दिवस है। इसी उपलक्ष्य‌ पर उनके बेटे एवं बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में कई विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों का निशुल्क चेकअप करेंगे। इसमें निशुल्क दवाइयां और अन्य टेस्टों का खर्च अनुराग शर्मा वहन करेंगे। वह अपनी तरफ से टीबी मरीज के लिए विशेष किट भी उपलब्ध करवाएंगे। बीड़ पंचायत के प्रधान सुरेश ठाकुर ने बताया कि यह सराहनीय कार्य है। इस कैंप का आयोजन शनिवार को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इसमें श्वसन रोग से जूझ रहे लोगों के लिए स्परोमेट्री टेस्ट और मूत्र संबंधी जिन लोगों को दिक्कत आ रही है उनका यूरोफ्लोमेट्री टेस्ट निशुल्क किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी प्यारे लाल शर्मा जी की याद में इस कैंप का आयोजन किया गया था। इस दौरान 51 यूनिट रक्त लोगों ने दिया था। सुरेश ठाकुर ने बताया कि बीड़ और बैजनाथ या अन्य आसपास क्षेत्र के लोग इस कैंप का लाभ उठा सकते हैं।

Related posts

बैजनाथ के अनिल अवस्थी बने मीडिया प्रभारी

Admin

जनकल्याण और लोकसेवा की भावना से कार्य कर रही सरकार : किशोरी लाल

Admin

हिमाचल के इन सात जिलों में लू चलने की जारी चेतावनी, पढ़िए मौसम से जुड़ी ये खास अपडेट

Admin

Leave a Comment