July 22, 2026
Dharamshala

अब गांवों में भी बजेगा कूड़े वाली गाड़ी का हॉर्न! कचरा देने के लिए रहें तैयार, लोगों को दिए जाएंगे अलग- अलग बैग

धर्मशाला: धर्मशाला नगर निगम अब क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि विकास खंड की पंचायतों में भी हफ्ते में एक बार कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आएगी. यह गाड़ी गांव- गांव जाकर कचरा इकट्ठा करेगी. फिर इसे एजेंसी के रक्कड़ स्थित प्लांट में ले जाया जाएगा. वहां प्लास्टिक से नए सामान बनाए जाएंगे और बाकी कचरे से खाद तैयार की जाएगी. कचरा इकट्ठा करने के लिए हर घर को अलग- अलग बैग दिए जाएंगे, जिनमें लोग अपना कचरा रख सकेंगे.

जानकारी के अनुसार धर्मशाला विकास खंड की पंचायतों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए घर- घर से कचरा इकट्ठा करने की योजना बनाई गई है. इसके तहत कई पंचायतों ने ग्राम सभाओं में कूड़ा शुल्क तय कर दिया है, जो हर वर्ग के लिए अलग- अलग रखा गया है.

पंचायतों ने कचरा उठाने के लिए हायर की एजेंसी

वहीं, कुछ पंचायतों ने कचरा उठाने के लिए एक एजेंसी भी हायर की है. यह एजेंसी जिन पंचायतों में काम करेगी, वहां के लोगों को कचरा रखने के लिए अलग- अलग बैग देगी. लोगों को अपने कचरे को इन्हीं बैगों में भरना होगा.

एजेंसी की गाड़ी हफ्ते में एक बार हर पंचायत में जाकर कचरा इकट्ठा करेगी. इस दौरान कर्मचारी घर- घर जाकर कूड़ा लेंगे और गाड़ी से आवाज देकर भी लोगों को कचरा देने के लिए बुलाया जाएगा.

एजेंसी के मालिक ने दी प्रतिक्रिया

धर्मशाला ब्लॉक की पंचायतों से कचरा एकत्रित करने वाली कृष्णा प्लास्टिक इंडस्ट्री नगरी पालमपुर के मालिक रवि ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अभी छह पंचायतों में कूड़ा निष्पादन का जिम्मा संभाला है. वे पंचायतों से कचरा एकत्रित कर अपने प्लांट में उसका निष्पादन कर रहे हैं. यहां पर इस कचरे को नया प्रारूप दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वे करीब चार साल से कचरे का निष्पादन कर रहे हैं.

Related posts

राजीव बिंदल का कांग्रेस पर तंज, ‘4 जून को इंडी गठबंधन का कुनबा होगा धराशायी’

Admin

Dharamshala News:हिमाचल की बेटी अंजली शर्मा ने रवांडा के यवेस काजियुका से रचाई शादी, दोस्ती से शुरू हुआ प्यार परवान चढ़ा

Admin

फोर्टिज हॉस्पिटल कांगड़ा में अब जनरल मेडिसन का हिमकेयर से ईलाज

Admin

Leave a Comment