19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Mandi

मंडी में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए एसडीएम पर जानलेवा हमला, पत्थर से वार कर दांत तोड़ा

मंडी : खनन माफिया पर दबिश देने गए सदर मंडी एसडीएम पर सोमवार देर शाम जानलेवा हमला हुआ है जिसमें उन्हें चोटें पहुंची हैं तथा एक दांत भी टूट गया है। हादसे के बाद एसडीएम का क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचार किया गया। पुलिस के अनुसार एसडीएम सोमवार को नेरचौक के भंगरोटू में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए गए थे और शाम को जब वापस आ रहे थे तो मंडी-कुल्लू-मनाली एनएच पर बिंद्रावणी की ओर खनन माफिया पर कार्रवाई करने के लिए निकल गए।

यहां पर कुछ लोग ब्यास नदी किनारे खनन करते हुए पाए गए। इसी दौरान एक व्यक्ति जो शराब के नशे में था, वीडियो बनाने लग पड़ा। बाद में उक्त आरोपी ने एसडीएम पर हमला कर दिया जिससे एसडीएम का दांत टूट गया। हमले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नशे की हालत में हीरा राम पुत्र नरोत्तम राम निवासी थुनाग को गिरफ्तार किया गया जबकि खनन में शामिल 2 आरोपी फरार हो गए।

उधर, सूचना मिलते ही एडीसी मंडी रोहित राठौर सहित एएसपी मंडी और अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। एस.पी. मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts

द्रंग के पूर्व विधायक ने विधानसभा चुनावों में किया कांग्रेस पार्टी का कामपधर

Admin

Mandi News: धर्मपुर और मंडी में भारी बारिश ने मचाई तबाही, सैर पर्व की खुशियां मातम में बदली

Admin

हिमाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता

Admin

Leave a Comment