25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, कुछ घंटों में मौसम बदलेगा करवट

शिमला: हिमाचल में आज देर रात से मौसम करवट बदलने वाला है. मौसम विभाग ने आज देर रात से कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान खास कर चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है. इसके साथ ही शिमला में बारिश, जबकि कुफरी-नारकंडा के साथ ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है.

मौसम विभाग शिमला ने 20 फरवरी को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आंधी और तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है. 21 से 23 फरवरी तक अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा. इस दौरान लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकता है.

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम होगा खराब

मौसम विभाग के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि, ‘प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम साफ बना रहा है, लेकिन आज से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते देर रात से प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी मौसम खराब बना रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 फरवरी की सुबह तक रहेगा. इसके बाद मौसम साफ रहेगा. बीते दिनों मौसम साफ रहने से तापमान में उछाल आया है, लेकिन बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है.’

सामान्य से 79 प्रतिशत कम बारिश

प्रदेश में इस बार सर्दियों में भी सूखे जैसे हालात बने हुए हैं. शिमला सहित पूरे प्रदेश में बर्फबारी-बारिश काफी कम हुई हुई है. इस विंटर सीजन में एक जनवरी से 17 फरवरी के बीच सामान्य से 79 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इस अवधि में 142.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 29.6 मिलीमीटर ही बारिश दर्ज हुई है. इसकी मार गेहूं की फसल के अलावा सेब के बगीचों पर पड़ रही है. हालांकि आगामी दो दिन बारिश बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में किसान बागवानों को राहत मिल सकती है.

Related posts

टीएमसी के शासन में नर्क से भी बदतर बन चुका है बंगाल’: भाजपा

Admin

E-KYC नहीं करवाई तो नहीं मिलेगा राशन, आधार कार्ड लिंक करवाना है जरूरी, दोबारा बढ़ाई गई डेट

Admin

Weather Update : हिमाचल में मौसम का अलर्ट! 5 जिलों में भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी, रहें सावधान!

Admin

Leave a Comment