24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

Baijnath Mahashivratri :शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ में पंजाबी सिंगर निंजा मचाएँगे धमाल, भोटू शाह करेंगे लोटपोट


— हिमाचली कलाकार सुनील राणा , ईशांत भारद्वाज, काकू राम ठाकुर बिखेरेंगे जलवा
लाईव प्रोडेक्शन हाऊस पहली बार कर रहा शिवरात्रि महोत्सव का लाईव डिजीटल प्रसारण
पपरोला ( गौरव सूद ) : राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव में इस बार हिमाचली व पंजाबी कलाकारों की धमाल रहेगा। महोत्सव की तीन सांस्कृतिक संध्याओं में 27 फरवरी को पहली संध्या में हिमाचली कलाकार सुनील राणा अपनी प्रस्तुति देंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक निन्जा व हिमाचली गायक काकू राम ठाकुर दर्शकों को नचाएंगें। जबकि अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकार ईशांत भारद्वाज व पंजाबी हास्य कलाकार भोटृ शाह दर्शकों को लोटपोट करेंगे। मेला समिति के अध्यक्ष व एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि 26 फरवरी को केबीनेट मंत्री राजेश धर्माणी राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ करेंगे , जबकि स्थानीय विधायक किशोरी लाल विशेष अतिथि के रूप में उनके साथ मौजूद रहेंगे।

पहली संध्या में उप सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्यतिथि व विधायक मलेंद्र राजन विशेष अतिथि के रूप में उनके साथ मौजूद रहेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में आयुष मंत्री यादविंदर गोमा मुख्यतिथि व विधायक संजन रत्न विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि अंतिम सांस्कृतिक संध्या में केबीनेट मंत्री आर.एस. बाली बतौर मुख्यतिथि भाग लेंगे जबकि विधायक आशीष बुटेल विशेष अतिथि के तोर पर भाग लेंगे। एसडीएम ने बताया कि मेले का समापन कृषि व पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार करेंगे। एसडीएम ने बताया कि मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ के रंग बिरंगे फूलों व लाईटों से सजाया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वीरवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक को मेले को लेकर चर्चा हुई है।

Related posts

पपरोला के विनीत खुराना द्वारा लिखा गाना जज्बात आज राजवंश फिल्म्स के बैनर तले यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ

Admin

Baijnath Paprola News: बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन का उद्घाटन ! PM मोदी ने 103 अमृत स्टेशनों के साथ दी हिमाचल को नई सौगात

Admin

BJP Baijnath: आने वाला समय भाजपा का” : कांगड़ा की अनदेखी पर जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा

Admin

Leave a Comment