19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Religious

Mahashivratri: महाशिवरात्रि 2025 पर 152 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन राशियों की लगने वाली है लॉटरी

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व होता है. पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-आराधना और अनुष्ठान करने का विधान होता है. इस वर्ष महाशिवरात्रि का त्योहार बुधवार, 26 फरवरी को है.

ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र के अनुसार, इस वर्ष, महाशिवरात्रि पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग देखने को मिलेगा. शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में स्थित रहेगा, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा. इसके अतिरिक्त, राहु भी मीन राशि में होंगे, और ये दोनों ग्रह एक ही राशि में होने का संयोग एक शुभ संकेत माना गया है. ये योग लगभग 152 साल बाद बन रहा है.

इस दिन सूर्य और शनि दोनों ही कुंभ राशि में होंगे. इस प्रकार का योग कई वर्षों बाद देखने को मिलेगा. इन ग्रहों के दुर्लभ संयोग के चलते, कुछ राशियों के जातकों को अचानक धन लाभ और भाग्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं. चलिए जानते हैं, कौन-सी राशियां इस वर्ष के महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से भाग्यशाली रहने वाली हैं.

मेष राशि

महाशिवरात्रि के इस अवसर पर मेष राशि के जातकों के लिए समय बहुत लाभकारी साबित होगा. लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं. इस दौरान वाहन और मकान का सुख देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों और व्यापारियों के लिए यह संयोग बहुत ही फायदेमंद होगा. आपकी इच्छाएं पूरी होंगी, और धन की बचत में भी सफलता मिलेगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि पर बनने वाला शुभ योग अत्यंत लाभकारी साबित होगा. मान-सम्मान और धन-दौलत में बढ़ोतरी की संभावना है. व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ और उन्नति के अच्छे अवसर हैं. विशेषकर सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावनाएं हैं. इस दौरान आय में भी इजाफा होगा, और धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का दुर्लभ संयोग बहुत लाभकारी हो सकता है. लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और अचानक धन लाभ की संभावनाएं हैं. नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी. जमीन-जायदाद में निवेश करने के लिहाज से यह समय बहुत शुभ है, और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी.

Related posts

कामदा एकादशी 2025: व्रत का महत्व, पूजा विधि, भोग, मंत्र और पारण समय

Admin

बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम… करियर पर पड़ सकता है बुरा असर!

Admin

Maa Baglamukhi: जानिए कैसे हुआ देवी बगलामुखी का अवतरण ? क्या है इसके पीछे की पौराणिक कथा?

Admin

Leave a Comment