16.8 C
Baijnath
October 13, 2026
Baijnath

कांगड़ा रेल नेटवर्क बढ़ाने को केन्द्रीय नेतृत्व से मिलेंगे: राजीव भारद्वाज

4 मार्च 2025 बैजनाथ

लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा है कि बैजनाथ मंदिर के पुनरुत्थान के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए वे केंद्रीय नेतृत्व से जल्द ही मुलाकात करेंगे। राजीव भारद्वाज बैजनाथ दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के सभी शक्तिपीठों, दलाई लामा मंदिर,बौद्ध मठों, बैजनाथ शिव मंदिर और बीड बिलिंग पैराग्लाइडिंग क्षेत्र को एक सर्किट में जोड़कर क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का पता लगाकर उसे धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी स्थानों का अपने-अपने क्षेत्र में विशेष महत्व है लिहाजत देश और विदेश के हजारों सैलानी और श्रद्धालु यहां आवागमन करते हैं। मगर रेलवे नेटवर्क ना होने की वजह से अभी तक इन सभी स्थलों को वह ख्याति नहीं मिल पाई है जिसके भी असल हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि शिव मंदिर बैजनाथ की व्यवस्थाओं को केंद्रीय पुरातत्व विभाग के सहयोग से सुधारा जाएगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रदेश के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद मिलकर प्रदेश के उत्थान और विकास के लिए केंद्रीय नेतृत्व से एकजुट होकर मिलेंगे। भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र की बैसाखियों के सहारे ही अभी तक चल रही है केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त आर्थिक सहायता दिए जाने के बावजूद प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की हर जगह फजीहत करने में डटी हुई है जो सही नहीं है। जिन 10 गारंटीयों के साए में कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता संभाली थी उनमें से एक भी गारंटी को प्रदेश सरकार अभी तक पूरी तरह से लागू नहीं कर पाई है लिहाजा वर्तमान मे प्रदेश की जनता का कांग्रेस सरकार से मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी के प्रयासों से उतरौला होली मार्ग का निर्माण 13 करोड़ की लागत से शुरू हुआ था जो की अब बंद पड़ा हुआ। सामरिक कर संस्कृतिक महत्व के मद्देनज़र इस मार्ग का निर्माण किया जाना बहुत ही लाजमी है। उन्होंने प्रदेश लोक निर्माण विभाग से अपील की है कि वह सड़क निर्माण में आ रही दिक्कतों को तुरंत मुझे साझा करें ताकि केंद्र सरकार की ओर से भी मदद मुहैया करवाई जा सके।

Related posts

चार साल बाद लौटी ‘ द हेल रेस’, धावकों ने हनुमानगढ़ चोटी तीन घंटे से कम में फतह की

Admin

बिलिंग कार्निवल की दूसरी सास्कृतिक संध्या में काकू राम ठाकुर के तरानों में जमकर झूमे दर्शक।

Admin

Baijnath News: सांसद अनुराग शर्मा ने की मुख्यमंत्री सुक्खू से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट, चढियार के स्वास्थ्य मुद्दे सुलझाने के निर्देश

Admin

Leave a Comment