25 C
Baijnath
August 17, 2026
Solan

रामपुर डिपो की HRTC बस में लगी आग, हादसे में पूरी बस हुई जलकर राख

हिमाचल प्रदेश के रामपुर में बुधवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस में अचानक आग लग गई। यह घटना साढ़े 11 बजे के आसपास हुई। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

यात्रियों की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा

बस चालक मदन ने बताया कि वह शिंगला के हाउसिंग बोर्ड के पास यात्रियों को बिठा रहे थे, तभी उन्होंने बस से धुआं उठते देखा। इस पर उन्होंने तुरंत सभी यात्रियों को बस से बाहर निकलने को कहा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, और बस जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि इस सड़क मार्ग पर अक्सर पुरानी और जर्जर बसें चलाई जाती हैं, जो बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने परिवहन विभाग से जर्जर बसों को बदलने और नई बसों की व्यवस्था करने की मांग की।

जांच के आदेश

रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) अतुल गुप्ता ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं और बस में आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

Related posts

देवभूमि फिर हुई शर्मसार, शमशान घाट के गेट के पास पड़ी मिली नवजात बच्ची, पुलिस कर रही मामले की जांच

Admin

बाहरा यूनिवर्सिटी में रैगिंग मामले में 3 छात्र गिरफ्तार, मामले का वीडियो भी सामने आया

Admin

Road Accident : कालका-शिमला NH पर टिप्पर से टकराई बस, 15 सवारियां घायल, दो की हालत गंभीर

Admin

Leave a Comment