20.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Shimla

Shimla:अगले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर सकते है हिमाचल का दौरा ,सुरक्षा टीम ने लिया जायजा।

शिमला, 17 मार्च 2025: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अप्रैल में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के दौरे की संभावना बढ़ गई है। यदि यह दौरा होता है, तो वह अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे, जो हिमाचल प्रदेश आएंगे। इस संभावित दौरे को लेकर अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम रविवार को शिमला पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सुरक्षा टीम ने ऐतिहासिक रिज मैदान और छराबड़ा स्थित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल का दौरा किया। टीम में अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों और दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के 43 सदस्य शामिल थे। उनके साथ प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारी, जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

दौरे की संभावित योजना:

  1. ठहरने की जगह: डोनाल्ड ट्रंप के छराबड़ा स्थित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल में ठहरने की संभावना है।
  2. हेलीपेड लैंडिंग: यदि दौरा फाइनल होता है, तो ट्रंप की हेलीकॉप्टर कल्याणी हेलीपेड पर लैंड कर सकती है।
  3. रिज मैदान का दौरा: राष्ट्रपति के रिज मैदान आने पर उन्हें वही रूट अपनाया जाएगा, जो भारत के राष्ट्रपति के दौरे के दौरान इस्तेमाल होता है।

अमेरिकी सुरक्षा टीम ने सभी संभावित स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। दौरे के फाइनल होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों की टीम दोबारा शिमला आएगी और अंतिम तैयारियों को पूरा करेगी।

इस दौरे को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह दौरा न केवल हिमाचल के लिए ऐतिहासिक होगा, बल्कि राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

Related posts

Renuka Thakur: रोहड़ू में रेणुका सिंह ठाकुर का जोरदार स्वागत, प्रशासन ने किया सम्मानित

Admin

पासपोर्ट बनवाने के लिए अब बर्थ सर्टिफिकेट जरूरी, सरकार ने नियम में किया बदलाव

Admin

प्रतिभा सिंह से शक्तियां छीनने की तैयारी : हाईकमान ने भेजी टीम, नया संगठन बनेगा

Admin

Leave a Comment