25 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

नागटा की सोनाली शर्मा को बॉलीवुड स्टार राहुल रॉय से मिला अप्रीशीएशन अवार्ड, हिमाचल का नाम किया रोशन!

बैजनाथ 14 अप्रैल

सोनाली शर्मा को बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय से अप्रीशीएशन अवार्ड मिलने पर इलाक़े में ख़ुशी की लहर ! बैजनाथ उपमंडल के गांव त्रेहल (नागटा) की रहने वाली सोनाली ने मॉडलिंग और अभिनय में अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। घुमारवी में आशा किरण संस्थान और डॉ. योगेंद्र लाल द्वारा आयोजित इस अवार्ड शो में उन्हें यह सम्मान दिया गया।

सोनाली पहले भी 48 क्राउन होल्डर के रूप में पूरे भारत में अपनी पहचान बना चुकी हैं और हाल ही में एसके मिस यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

सोनाली ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता रजनीश शर्मा, स्वर्गीय पिता तिलक राज शर्मा और नागटा के लोगों को दिया। उनकी यह बात कि “बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता” प्रेरणादायक है।

Related posts

सीपीएस ने पुरस्कृत किये सकड़ी के होनहार

Admin

सलेहरा में 33 लाख की लागत से निर्मित पंचायत घर के भवन का किया लोकार्पण

Admin

आम वर्ग के लिए मील का पत्थर साबित होगा प्रदेश सरकार का बजट: किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment