24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

क्योरी पंचायत के लोग बोले- नहीं चाहिए नगर पंचायत, बीड़ को शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध

बैजनाथ (कांगड़ा): वैजनाथ विकास खंड के तहत बीड़ को नगर पंचायत बनाने की कवायद का क्योरी पंचायत के लोगों ने तीखा विरोध किया है। बुधवार को पंचायत प्रधान शिव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में ग्रामीणों ने साफ कहा कि वे बीड़ नगर पंचायत में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से गुहार लगाई कि क्योरी पंचायत का नाम इस प्रस्ताव से हटाया जाए।

ग्रामीणों ने बताया कि 25 जनवरी को बीड़, गुनहेड़, चौगान और क्योरी पंचायतों को मिलाकर बीड़ को नगर पंचायत बनाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा था, लेकिन क्योरी के लोगों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई, न ही ग्रामसभा में इस पर चर्चा हुई। 5 अप्रैल को एसडीएम बैजनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्योरी और गुनहेड़ पंचायत के प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव का विरोध किया। क्योरी पंचायत की ओर से 130 लोगों के हस्ताक्षर वाला पत्र एसडीएम को सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि पंचायत के 85% परिवार खेतीबाड़ी पर निर्भर हैं और उनके पास करों का भुगतान करने की क्षमता नहीं है।

9 अप्रैल की ग्रामसभा में भी 140 परिवारों ने हस्ताक्षर कर नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति टैक्स वहन करने की अनुमति नहीं देती। इस अवसर पर उपप्रधान रोबिन ठाकुर, बीडीसी सदस्य राजकुमार, देशराज कपूर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सर्वांगीण विकास जरूरी : किशोरी लाल

Admin

Baijnath News: देओल स्कूल के खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

Admin

4 मामलों में करोड़ों रुपये की ठगी, स्टॉक मार्केट में निवेश के दिए थे लुभावने ऑफर

Admin

Leave a Comment