23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Shimla

Himachal Pradesh : 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली जारी, 300 यूनिट से अधिक खपत पर सब्सिडी खत्म

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिजली की कम खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली आपूर्ति की सुविधा को जारी रखने का फैसला किया है। इससे संबंधित अटकलों पर विराम लगाते हुए सरकार ने 22 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी की नई दरें जारी की हैं। राज्य विद्युत विनियामक आयोग द्वारा प्रति यूनिट 15 पैसे की कमी के बाद सरकार ने सब्सिडी राशि में भी समान कमी की है। इसके चलते वित्त वर्ष 2025-26 में बिजली दरें 2024-25 के समान रहेंगी।

हालांकि, 300 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को झटका लगा है। सरकार ने इन उपभोक्ताओं को मिलने वाली 1 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी को समाप्त कर दिया है। अब इन्हें 5.90 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा। अप्रैल की खपत के बिल, जो मई में जारी होंगे, नई दरों के आधार पर होंगे। ऊर्जा सचिव राकेश कंवर ने इस संबंध में बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं।

नई बिजली दरें (1 अप्रैल 2025 से लागू)

  • 0-60 यूनिट: टैरिफ 4.72 रुपये, सब्सिडी 4.72 रुपये, प्रभावी दर: शून्य
  • 0-125 यूनिट: टैरिफ 5.45 रुपये, सब्सिडी 5.45 रुपये, प्रभावी दर: शून्य
  • 126-300 यूनिट: टैरिफ 5.90 रुपये, सब्सिडी 1.73 रुपये, प्रभावी दर: 4.17 रुपये
  • 300 यूनिट से अधिक: टैरिफ 5.90 रुपये, सब्सिडी शून्य, प्रभावी दर: 5.90 रुपये

अन्य श्रेणियों में भी राहत
कृषि और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए भी सब्सिडी जारी रहेगी। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन श्रेणियों के लिए सब्सिडी संबंधी आदेश जल्द जारी होंगे। बिजली दरों में कमी के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 15 पैसे, व्यावसायिक के लिए 12 पैसे और छोटे-मध्यम उद्योगों के लिए 20 पैसे प्रति यूनिट की कटौती की गई है। फिक्स्ड डिमांड चार्ज में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

28 मार्च को आयोग द्वारा जारी दरों में सब्सिडी का उल्लेख नहीं था, लेकिन सरकार ने अब बिजली बोर्ड को सब्सिडी राशि जारी कर सस्ती बिजली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

जंगल में लगी आग की चपेट में आने से कई घर हुए राख, प्रभावित परिवारों से मिले विक्रमादित्य सिंह

Admin

himachal news : हिमाचल में अब विधायकों की सहमति के बिना नहीं होंगे तबादले

Admin

Vimal Negi Case: विमल नेगी मौत मामले में डीजीपी के हलफनामे ने शिमला पुलिस की जांच पर उठाए सवाल, सीबीआई को सौंपी गई जांच

Admin

Leave a Comment