September 16, 2026
Dharamshala

धर्मशाला IPL मैच सुरक्षा कारणों से रद्द, देशभर में अलर्ट के बीच हिमाचल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

धर्मशाला, 8 मई: भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव और आतंकी हमले की आशंका के चलते हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चल रहा आईपीएल मैच गुरुवार को बीच में ही रोक दिया गया। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे इस मुकाबले को सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया। मैच के दौरान फ्लड लाइट्स बंद कर दी गईं और दर्शकों को स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। उस समय पंजाब की टीम 10.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 122 रन बना चुकी थी।

देशभर में पाकिस्तान की ओर से 15 शहरों पर हमले की कोशिश की खबरों के बाद हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार ने विशेष रूप से पर्यटन स्थलों, शक्तिपीठों, जल विद्युत परियोजनाओं और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुरक्षा एजेंसियों से फीडबैक लेते हुए सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की सभी लंबी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर के 11 शहरों पर हमले की साजिश रची, जिनमें हिमाचल से सटे पठानकोट, अमृतसर, जालंधर और चंडीगढ़ शामिल हैं। जम्मू क्षेत्र की भी हिमाचल के साथ सीमा होने के चलते प्रदेश में सतर्कता और बढ़ा दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश की चारों रेंज – शिमला, सेंट्रल, साउथ और नॉर्थ को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।

इसके अलावा प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों – कुल्लू-मनाली, धर्मशाला-मैक्लोडगंज, चंबा-खजियार और शिमला में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। शक्तिपीठों की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई है। गुरुवार से ही स्थानीय अधिकारी इन स्थलों पर सुरक्षा निरीक्षण कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार और सुरक्षा एजेंसियां हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जनता से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related posts

Winter Session:हिमाचल में अब सरकारी कर्मचारी की गिरफ्तारी के लिए लेनी होगी सरकार की मंजूरी, सुक्खू सरकार ने बदला नियम

Admin

नगरोटा बगवां में निजी बस ने कार को मारी टक्कर, मां की मौत और बेटा घायल, ड्राइवर-कंडक्टर फरार

Admin

IPL 2025 : IPL का रोमांच: एप पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेंगे टिकट, धर्मशाला में होंगे तीन मैच

Admin

Leave a Comment