November 1, 2026
Shimla

Himachal :शहरों में महिलाओं को HRTC बसों में 50% किराया छूट बंद करने की योजना, 19 मई की कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला

शिमला, 17 मई 2025: हिमाचल प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में महिलाओं को दी जा रही 50 फीसदी किराया छूट को शहरी क्षेत्रों में बंद करने की तैयारी में है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में यह छूट यथावत रखने का प्रस्ताव है। इस मुद्दे पर अंतिम फैसला 19 मई को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जा सकता है।

वर्तमान में प्रदेश की सभी महिलाओं को HRTC की बसों में किराए में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। लेकिन HRTC की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरकार यह कदम उठाने पर विचार कर रही है। निगम की आय बढ़ाने के लिए हाल ही में न्यूनतम किराए को 5 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये किया गया है, साथ ही लंबी दूरी की बसों के किराए में भी वृद्धि की गई है। अब शहरी क्षेत्रों में किराया छूट बंद करने का प्रस्ताव चर्चा में है।

इस फैसले से जहां HRTC की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है, वहीं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए यह निर्णय असुविधा का कारण बन सकता है। सरकार का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में छूट जारी रखकर वहां की महिलाओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Related posts

IGMC में चोरी का CCTV फुटेज हो रहा वायरल, अस्पताल का पूर्व सुरक्षाकर्मी है चोर

Admin

Shimla: शिमला के खलीनी में युवक की संदिग्ध माैत, कमरे में मृत मिला

Admin

जगत सिंह नेगी का आरोप- राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, जयराम ठाकुर ने भड़काए लोग, थुनाग से शिफ्ट हो सकता है कालेज ।

Admin

Leave a Comment