22.9 C
Baijnath
April 25, 2026
Mandi

बच्चों को पढ़ा रही थी टीचर, अचानक पहुंच गया तेंदुआ , शिक्षिका की इस सूझबूझ से बची बच्चों की जान !

मंडी, 17 मई 2025: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में रिवालसर शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला गजनोहा में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में अचानक एक तेंदुआ घुस आया। स्कूल में पढ़ा रही शिक्षिका विमला शर्मा की सूझबूझ और त्वरित निर्णय ने 13 बच्चों की जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे शिक्षिका विमला शर्मा स्कूल के बरामदे में बच्चों को पढ़ा रही थीं। तभी उनकी नजर बरामदे से सटे खेल के मैदान में एक तेंदुए पर पड़ी। खतरे को भांपते हुए शिक्षिका ने तुरंत सभी बच्चों को स्कूल के कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भीम सिंह को फोन पर घटना की जानकारी दी। भीम सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। तेंदुआ काफी देर तक स्कूल के मैदान में घूमता रहा, जिससे बच्चों और शिक्षिका में दहशत बनी रही।

घटना की सूचना खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी और वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने स्कूल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। स्कूल के आसपास घनी झाड़ियों के कारण जंगली जानवरों का स्कूल परिसर में आना आम बात हो गई है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भीम सिंह ने बताया कि वन विभाग ने तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने का आश्वासन दिया है।

इस घटना ने स्कूल परिसर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल के आसपास की झाड़ियों को हटाया जाए और परिसर की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related posts

जिला रैड क्रॉस सोसायटी कुल्लू द्बारा लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर।

Admin

विवाहित महिला से बलात्कार : पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार।

Admin

देश में हुआ फेल, हिमाचल में चला मोदी मैजिक’ विक्रमादित्य सिंह बोले- हमें मंथन की जरूरत

Admin

Leave a Comment