23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Mandi

दिनेश और वसुंधरा सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी, कनिष्का को सर्वांगीण स्वयंसेवी का पुरस्कार

रावमापा उरला में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का समापन

सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य मनोज ठाकुर ने सम्मानित किए स्वयंसेवक

पधर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला में सात दिवसीय एनएसएस शिविर रविवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मनोज ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
पाठशाला प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य मनोज ठाकुर ने स्वयंसेवकों से शिविर दौरान आयोजित की गई गतिविधियों को अपने व्यवहारिक जीवन में अमल में लाने की अपील की। साथ ही नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का भी आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों में विद्यार्थियों का कर्तव्य बोध होता है। ऐसे में युवाओं को समाज और राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम अधिकारी पंकज ठाकुर और बंता कल्याण ने शिविर के दौरान आयोजित की गई गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान दिनेश और वसुंधरा ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी और कनिष्का को सर्वांगीण सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी पुरस्कार से समान्नित किया गया।

फोटो: एनएसएस शिविर के समापन दौरान मुख्य अतिथि के साथ स्वयंसेवक छात्र-छात्रा

Related posts

सांसद प्रतिभा सिंह का दो अक्टूबर से द्रंग का दो दिवसीय दौरा

Admin

हिमाचल ने बनाया दुनिया का पहला कार्बनिक फाइबर फिल्टर, हवा में घुलते जहर का करेगा नाश

Admin

Himachal : हिमाचल में पर्यटकों की अश्लील हरकतें, पुलिस ने काटा चालान

Admin

Leave a Comment