19.6 C
Baijnath
September 16, 2026
Baijnath

उपमंडलाधिकारी(SDM) बैजनाथ संकल्प गौतम ने की स्थानीय विधायक किशोरी लाल से मुलाकात

बैजनाथ, 21 मई ( वीर खड़का )

नव नियुक्त उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) बैजनाथ श्री संकल्प गौतम ने आज बैजनाथ के स्थानीय विधायक श्री किशोरी लाल से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र की समग्र विकास योजना पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल ने श्री गौतम को उनके नए दायित्वों की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में उपमंडल क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, तथा आमजन से जुड़े प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों ही अधिकारियों ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related posts

बैजनाथ के मझेरना पंचायत के दिव्यांग को नहीं मिल रहा मनरेगा में रोज़गार।

Admin

ठंड में मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले भूलकर कर भी ना करें ये गलतियां, दिल के लिए हो सकता है खतरनाक

Admin

दोस्तों संग ततवाणी घूमने गए रजेहड़ के युवक की मौत , पुलिस ने जांच की शुरू पपरोला

Admin

Leave a Comment