25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Baijnath

बैजनाथ में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना, सतर्कता और बचाव के निर्देश जारी

बैजनाथ, 04 जून 2025: उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) बैजनाथ संकल्प गौतम ने आज बताया कि देशभर में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में कहा गया है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों का असर निकट भविष्य में हिमाचल प्रदेश में भी देखा जा सकता है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों और सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को उच्च स्तर की सतर्कता बरतने और आवश्यक निवारक उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन्फ्लूएंजा और सामान्य सर्दी जैसे लक्षणों वाले मामलों की भी कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बैजनाथ उपमंडल की जनता से अपील की है कि वे कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करें। इनमें शामिल हैं:

•  मास्क का उपयोग और सामाजिक दूरी: अस्पतालों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनें और उचित दूरी बनाए रखें।

•  हाथों की स्वच्छता: नियमित रूप से साबुन से हाथ धोएं या सैनिटाइजर का उपयोग करें।

•  सतहों की सफाई: दरवाजों के हैंडल, रेलिंग और सार्वजनिक उपयोगिता क्षेत्रों को नियमित रूप से सैनिटाइज करें।

•  स्वास्थ्य जांच: खांसी, जुकाम या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य जांच कराएं और बुजुर्गों, बच्चों व गर्भवती महिलाओं से निकट संपर्क से बचें।

एसडीएम संकल्प गौतम ने जोर देकर कहा कि इन उपायों का सख्ती से पालन कर कोविड-19 जैसी महामारी से बचा जा सकता है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही इस चुनौती से निपटने का सबसे प्रभावी तरीका है।

Related posts

पेयजल, सिंचाई तथा सीवरेज पर खर्च हो रहे 196 करोड़ : किशोरी लाल

Admin

ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी शिक्षा की बेहतर सुविधाएं : किशोरी लाल

Admin

बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में चमके भारत के रंजीत

Admin

Leave a Comment